एक्सप्लोरर

ईरान पर हमले के लिए अमेरिका पूरी तरह से तैयार, ट्रंप ने दे दिया फाइनल ऑर्डर, लेकिन फिर....

Israel Attacks Iran: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुप्पी और बयानों से वैश्विक तनाव और गहरा गया है.

Israel Attacks Iran: ईरान और इजरायल के बीच चल रहे संघर्ष ने मध्य पूर्व को युद्ध की दहलीज पर ला खड़ा किया है. एक ओर जहां इजरायल ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले तेज कर चुका है, वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चुप्पी और अस्पष्ट बयान वैश्विक चिंता का विषय बन गए हैं. ट्रंप का रुख यह तय करने में अहम साबित हो सकता है कि क्या यह टकराव एक पूर्ण युद्ध में बदल जाएगा या बातचीत की ओर बढ़ेगा.

ट्रंप की चुप्पी और चेतावनी
डोनाल्ड ट्रंप ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया कि उन्होंने ईरान पर हमले की योजनाओं को मंजूरी दे दी है, लेकिन वह आखिरी आदेश देने से पहले देखना चाहते हैं कि ईरान अपना परमाणु कार्यक्रम छोड़ता है या नहीं. व्हाइट हाउस के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, “मैं कर सकता हूं, मैं नहीं भी कर सकता… कोई नहीं जानता मैं क्या करने वाला हूं.”

ट्रंप ने दावा किया कि ईरानी अधिकारी वॉशिंगटन में बातचीत करना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने यह भी कहा, “अब बहुत देर हो चुकी है.” इस बीच जर्मनी, फ्रांस और ब्रिटेन के विदेश मंत्री शुक्रवार को जिनेवा में ईरान के विदेश मंत्री से मिलेंगे ताकि उसे यह भरोसा दिलाया जा सके कि उसका परमाणु कार्यक्रम सिर्फ नागरिक उपयोग के लिए है.

युद्ध का खतरा गहराया
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक वीडियो संदेश में कहा, “हम धीरे-धीरे ईरान के परमाणु और मिसाइल ठिकानों को खत्म कर रहे हैं.” उन्होंने ट्रंप का धन्यवाद करते हुए उन्हें "इजरायल का सच्चा मित्र" बताया और कहा कि वे लगातार संपर्क में हैं. इजरायली सेना ने बताया कि ईरान से छोड़े गए ड्रोन को उत्तरी इजरायल और जॉर्डन घाटी में मार गिराया गया. इसके साथ ही इजरायली वायुसेना ने दावा किया कि उसने ईरान के पुलिस मुख्यालय को तबाह कर दिया है.

खामेनेई की चेतावनी
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने शुक्रवार को एक टेलीविजन संदेश में ट्रंप को कड़ी चेतावनी दी. उन्होंने कहा, “अगर अमेरिका ने सैन्य हस्तक्षेप किया, तो उसे ऐसी क्षति होगी जो कभी पूरी नहीं हो सकेगी. ईरानी राष्ट्र कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
All-Party Meeting: सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
सर्वदलीय बैठक से विपक्ष ने किया वॉकआउट तो भड़कीं काकोली घोष दस्तीदार, कहा- ये तो चेयर का अपमान
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget