एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: अपने रक्षामंत्री पर क्यों आगबबूला हो गए नेतन्याहू? हमास से जंग के बीच कर दिया सस्पेंड

Israel Iran Crisis: नेतन्याहू ने इस निष्कासन के बाद कहा कि रक्षा मंत्री के साथ पिछले कुछ महीनों में विश्वास खत्म हो गया था. मतभेद की वजह से हमें दुश्मनों के खिलाफ अभियान चलाने में दिक्कत हो रही थी.

Israel Hamas War Latest News: इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास और हिजबुल्लाह से युद्ध के बीच मंगलवार (5 नवंबर 2024) को एक बड़ा फैसला किया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक,, नेतन्याहू ने विश्वास में कमी के कारण अपने रक्षा मंत्री योआव गैलेंट को बर्खास्त कर दिया. विदेश मंत्री इजरायल कैट्ज को नया रक्षा मंत्री नियुक्त किया गया है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर फिलिस्तीनी आतंकवादी समूह के घातक हमले के बाद हमास के खिलाफ इजरायल के जवाबी सैन्य हमले को लेकर दोनों के बीच अक्सर टकराव होता रहा है. नेतन्याहू का कहना है कि इन सब वजहों से ही उन्हें हटाया गया है. वहीं, गैलेंट ने अपनी बर्खास्तगी के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट करके प्रतिक्रिया दी. उन्होंने लिखा, "इज़राइल राज्य की सुरक्षा मेरे जीवन का मिशन था और हमेशा रहेगा."

क्या कहा पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने

नेतन्याहू के ऑफिस से जारी एक बयान में कहा गया, "युद्ध के बीच प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बीच पहले से कहीं अधिक पूर्ण विश्वास की जरूरत है. हालांकि पिछले कुछ महीनों में यह विश्वास खत्म हो गया है." नेतन्याहू ने आगे कहा कि उन्होंने अपने और गैलेंट के बीच मतभेदों को पाटने का काफी प्रयास किया था, लेकिन वे और भी व्यापक होते गए. हमारे मतभेद के बारे में दुश्मनों को भी पता चल गया, जिसका उन्होंने आनंद लिया. इस मतभेद की वजह से हमें दुश्मनों के खिलाफ अभियान चलाने में दिक्कत हो रही थी. इन सबके मद्देनजर ही मैंने रक्षा मंत्री का कार्यकाल समाप्त करने का फैसला किया है.

एक साल से हमास से युद्ध लड़ रहा इजरायल

बता दें कि 7 अक्टूबर, 2023 को इज़राइल पर हुए हमास के हमले के बाद से इज़राइल गाजा में हमास के साथ युद्ध लड़ रहा है. फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के जवाबी सैन्य हमले में कम से कम 43,391 फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिनमें से अधिकांश नागरिक हैं.

ये भी पढ़ें

चुनाव से पहले BJP ने महाराष्ट्र में ले लिया बड़ा एक्शन, 40 नेताओं को पार्टी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
'पाकिस्तानी कश्मीर जैसी कोई चीज नहीं', भारत ने अमेरिका के NYT को लगाई लताड़
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'
ईरान के अटैक के बाद गुस्से में अमेरिका, दागीं मिसाइलें, ट्रंप बोले- 'करारा जवाब...'

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget