एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: बंधकों की रिहाई के लिए चल रही बातचीत, कतर के PM से मिले मोसाद के चीफ, पढ़ें युद्ध से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स

Israel-Hamas War Updates: इजरायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से गाजा में मानवीय संकट पैदा हो गया है. गाजा की आधे से ज्यादा आबादी भुखमरी का शिकार हो गई है.

Israel-Hamas War News: मिडिल ईस्ट में चल रही जंग को दो महीने बीत चुके हैं. जिस तरह के हालात बन रहे हैं, उन्हें देखते हुए तो ऐसा लग रहा है, जैसे युद्ध अभी रुकने वाला नहीं हैं. इजरायल और हमास के बीच चल रही जंग में 18,700 से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जिसमें से 70 फीसदी महिलाएं और बच्चे हैं. गाजा पट्टी की आबादी 22 लाख से ज्यादा है, जिसमें से 85 फीसदी बेघर हो चुके हैं. 

7 अक्टूबर को हमास के हमले के बाद युद्ध की शुरुआत हुई थी. इजरायल में घुसकर जिस तरह से हमास के लड़ाकों ने हमलों को अंजाम दिया. उससे तेल अवीव इतना नाराज हुआ है कि उसने हमास को जड़ से मिटाने की कसम खा ली है. यही वजह है कि अब तक गाजा में हमास के ठिकानों पर 22 हजार से ज्यादा बार एयरस्ट्राइक की गई है. युद्ध का आज 72वां दिन है. ऐसे में इजरायल-हमास युद्ध से जुड़े अपडेट्स जानते हैं.

  • इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने इशारा किया है कि गाजा में हमास के चंगुल में बंधक बने हुए लोगों को रिहा करने के लिए नई बातचीत चल रही है. नेतन्याहू ने कहा कि बंधकों को वापस लाने और युद्ध जीतने के लिए गाजा में इजरायली सेना के लगातार बल प्रयोग की जरूरत थी. मैं अपनी बातचीत करने वाली टीम को जो निर्देश देता हूं वह उसी दबाव पर आधारित है. 
  • इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने यूरोप में कतर के प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन अब्दुलरहमान अल थानी से मुलाकात की है. सूत्रों ने बताया है कि इस मुलाकात में बंधकों की रिहाई के लिए बातचीत फिर से शुरू करने पर चर्चा की गई है. 
  • इजरायल की राजधानी तेल अवीव में सरकार पर बंधकों की रिहाई के लिए दबाव बनाने के लिए हजारों लोगों ने प्रदर्शन किया है. लोगों ने कहा है कि बंधकों को अब रिहा करवाना चाहिए. प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले कुछ लोगों ने कहा है कि वे तत्काल युद्धविराम की मांग करते हैं, ताकि बंधकों को रिहा करवाया जा सके. 
  • इजरायल डिफेंस फोर्स के चीफ ऑफ स्टाफ हर्जी हालेवी ने आईडीएफ सैनिकों की गलती से मारे गए तीन इजरायली बंधकों की मौत की जिम्मेदारी ली है. उन्होंने कहा है कि सेना ने मामले की जांच शुरू कर दी है. भविष्य में इस तरह की घटना को रोकने के लिए हर संभव तैयारी की जाएगी. 
  • इजरायली बंधकों की हत्या के बाद पहली बार देश को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने कहा कि हम अपने जीवन के लिए युद्ध में हैं. उन्होंने कहा कि इस युद्ध को जारी रहना होगा, भले ही हमारे ऊपर कितना भी अंतरराष्ट्रीय दबाव हो और कीमतें बढ़ती चली जाएं. 
  • अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी स्टाफ के 130 सदस्यों ने गाजा में तत्काल युद्धविराम की मांग को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को चिट्ठी लिखी है. अमेरिका में एक बड़ी आबादी बाइडेन सरकार पर युद्धविराम करवाने के लिए दबाव बनाने में जुटी हुई है. 
  • लाल सागर के रास्ते इजरायल जाने वाले जहाजों को हूती विद्रोहियों ने निशाना बनाना शुरू कर दिया है. इस वजह से शिपिंग कंपनियों ने अपनी सेवाएं रोक दी हैं. डेनमार्क की Maersk और जर्मनी की Hapag-Lloyd शिपिंग कंपनी के बाद अब तीसरी सबसे बड़ी शिपिंग कंपनी CMA CGM Group ने भी लाल सागर से जाने वाले जहाजों पर रोक लगा दी है. 
  • मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (OCHA) के मुताबिक, 2005 के बाद से कब्जे वाले वेस्ट बैंक में फिलिस्तीनियों के लिए 2023 सबसे घातक साल रहा है. 1 जनवरी से 15 दिसंबर के बीच वेस्ट बैंक और यरुशलम में 477 फिलिस्तीनियों की मौत हुई है.
  • ब्रिटेन के रक्षा मंत्री ग्रांट शाप्स ने शनिवार को एक बयान में कहा कि ब्रिटिश युद्धपोत एचएमएस डायमंड ने लाल सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे एक संदिग्ध हमलावर ड्रोन को मार गिराया. उन्होंने बताया कि सी वाइपर मिसाइल को दागा गया और ड्रोन का खात्मा कर दिया गया. 
  • इजरायली सेना के ऊपर आरोप लगे हैं कि उसने गाजा में पत्रकारों को निशाना बनाया है. इस पर सेना का कहना है कि उसने कभी भी जानबूझकर पत्रकारों को निशाना नहीं बनाया है. नागरिकों और पत्रकारों को बचाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाते हैं. 

यह भी पढ़ें: 70 दिन बाद आखिरी दौर पर पहुंचा युद्ध! हमास चीफ के दरवाजे पर लड़ रही IDF, जानें अब क्या होगा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
सर्दियों में यूरोप पर गैस आपूर्ति संकट का खतरा, सिर्फ इतना रह गया 'एनर्जी स्टोरेज'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा
फर्जी ID के साथ पकड़ाया गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ, कनाडा पुलिस ने दबोचा

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget