एक्सप्लोरर

हमास बंधक बच्ची की रिहाई पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री की ट‍िप्‍पणी पर क्‍यूं फूटा नेटिजंस का गुस्‍सा, इजरायल में राजदूत तलब, जानें मामला

Irish PM Leo Varadkar: हमास बंधक इजरायली आयरलैंड की 9 साल की लड़की एमिली हैंड को लेकर क‍िए गए आयरिश PM लियो वराडकर के बयान की खबू आलोचना की जा रही है. इजरायल ने आयर‍िश राजदूत को तलब तक कर ल‍िया है.  

Irish PM Leo Varadkar: इजरायल-हमास के बीच 4 द‍िन के युद्धविराम के दूसरे दिन हमास (Hamas) ने शनिवार (25 नवंबर) को देर रात इजरायली बंधकों का दूसरा बैच रिहा क‍िया गया था. हमास की तरफ से छोड़े गए 17 बंधकों में 9 साल की इजरायली आयरिश बंधक एमिली हैंड भी थी. उसकी रिहाई पर आयरलैंड के प्रधानमंत्री लियो वराडकर की सोशल मीडिया पोस्ट पर बवाल मच गया है.

पीए वराडकर ने सोशल मीड‍िया पर 9 वर्षीय बंधक एमिली हैंड को हमास का बंधक कहने की बजाय उसके खो जाने की बात की थी. उन्होंने लिखा था कि एक मासूम बच्चा जो खो गया था, अब मिल गया है और वापस आ गया है.' इस पोस्‍ट के वायरल होने पर वैश्विक आक्रोश देखने को नजर आया. उनकी सोशल मीडिया पर काफी आलोचना भी हुई. वहीं, इजरायल ने इसे लेकर आयरलैंड के राजदूत को तलब भी कर लिया.

पोस्ट में क्या लिखा, जिस पर हुआ बवाल?

आयरिश पीएम वराडकर ने पोस्‍ट करके आभार जताया था और कहा था क‍ि उनकी प्रार्थनाओं का उत्तर दिया गया है. उन्होंने कहा कि यह एमिली हैंड और उसके परिवार के लिए बेहद खुशी और राहत का दिन है. प्रधानमंत्री की इस टिप्पणी खासकर 'खोया' और 'पाया' शब्दों के इस्तेमाल से सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है. 

'इजरायली सेना के दबाव से रिहा हुई एम‍िली' 

इजरायली सरकार के प्रवक्ता इलोन लेवी ने टिप्पणी के लिए वराडकर की आलोचना की. साथ ही कहा कि एमिली का बेरहमी से अपहरण कर लिया गया था और उसे किसी प्रार्थना से नहीं बल्कि इजरायली सेना के दबाव से रिहा किया गया है. 

आलोचना के बाद पीएम को बंद करना पड़ा र‍िप्‍लाई  

इस पोस्‍ट में यह उल्लेख नहीं किया कि एमिली को आतंकवादियों ने पकड़ लिया था और गाजा में 50 दिनों तक बंधक बनाए रखने के बाद कैदियों की अदला-बदली में रिहा कर दिया गया था. इस पर यूजर्स ने आयर‍िश प्रधानमंत्री पर खूब गुस्‍सा न‍िकाला है. उनकी ट‍िप्‍पणी को 42 मिलियन यूजर्स ने देखा है और 22 हजार कमेंट्स क‍िए हैं. इसके बाद उनको अपने र‍िप्‍लाई को बंद करना पड़ा था. 

एक एक्‍स यूजर ने ट‍िप्‍पणी की क‍ि लियो वराडकर के हालिया ट्वीट ने यहूदी समुदाय को झकझोर दिया और आयरलैंड की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया लेकिन इसने एक बार फिर इस बात पर प्रकाश डाला कि कैसे कुछ यूरोपीय नेता जिनकी मध्यपूर्व में कोई भूमिका या प्रभाव नहीं है, वे खुद को कैसे स्थापित कर रहे हैं." 

अपमानजनक शब्दों पर यरूशलेम में आयरिश राजदूत तलब 

यहां तक ​​कि इजराइल के विदेश मंत्री एली कोहेन (Eli Cohen) ने 'एक्स' पर सीधे वराडकर को लिखा, "ऐसा लगता है कि आपने अपना नैतिक विवेक खो दिया है और आपको वास्तविकता की जांच की जरूरत है." बाद में उन्होंने "अपमानजनक शब्दों" के ल‍िए यरूशलेम में आयरिश राजदूत को तलब क‍िया.  

आयर‍िश पीएम ने बयान पर जारी किया 6 पैरा का खंडन 

नेट‍िजंस की नाराजगी झेलने के बाद आयर‍िश पीएम की तरफ से 6 पैराग्राफ एक बयान जारी करना पड़ा. इसमें वडारकर ने कहा, ''एक छोटी लड़की को उसके घर से छीन लिया गया और लगभग सात सप्ताह तक बंधक बनाकर रखा गया. उसने अपना 9वां जन्मदिन एक बंधक के रूप में बिताया. हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएगी और अपने परिवार के प्यार भरे आलिंगन में दर्दनाक अनुभवों से उबर जाएगी.''

थम नहीं रही पीएम के ख‍िलाफ ऑनलाइन आलोचना  

वराडकर के अपने बयान को लेकर किए गए खंडन के बाद भी उनकी ऑनलाइन आलोचना थम नहीं रही हैं. इस प्रकरण के बाद इजरायल के साथ राजनयिक टकराव के हालात बन रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Israel Hamas War: सीजफायर के बीच लेबनान ने इजरायल पर दागा एरियल ऑब्जेक्ट, इजरायल रक्षा बलों ने नाकाम की कोशिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
ईरान नहीं बेच पाएगा दुनिया को तेल, गुस्से में ट्रंप ने लिया बड़ा फैसला, फिर लगाया प्रतिबंध
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
होर्मुज में 3 जहाजों पर हमले से गुस्से में ट्रंप, ईरान पर अमेरिका ने किए हवाई हमले, बंदर अब्बास में बरसाए बम
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जिस हत्या ने बिगाड़े भारत-कनाडा के रिश्ते, उसमें बिश्नोई गैंग का हाथ? 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से कैसे हुआ खुलासा
निज्जर की हत्या, 24 की गिरफ्तारी और बिश्नोई गैंग पर आरोप... 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' से हिली अपराध की दुनिया
Ind Vs Eng 3rd T-20 Highlights: ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
ऐसी शर्मनाक हार कभी नहीं... इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त, 125 रन से हारे
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
मुंबई के हाई सिक्योरिटी लोकभवन में जवान ने खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलस
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
दिल्ली: 'शीशमहल' अब बनेगा स्टेट गेस्ट हाउस, 6-फ्लैगस्टाफ रोड बंगले को मिलेगा नया अवतार
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
जुलाई की ये फसल बना देगी मालामाल, पानी कम और बंजर जमीन पर भी रिकॉर्डतोड़ उत्पादन
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
फुल चार्ज पर चलेगी 180 KM, इस इलेक्ट्रिक बाइक की डिलीवरी हुई शुरू, जानें खासियत
Video: सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
सिया गोयल' के खौफ से कांपा पति! पहाड़ों पर घूमने निकले शख्स ने बीवी से बांध लिया हाथ
Embed widget