एक्सप्लोरर

Israel Hamas war: IDF के हाथ आते-आते बचा इजरायल में 'कत्लेआम' का मास्टरमाइंड सिनवार, गाजा की टनल में सैनिकों के पहुंचने से पहले...

Israel Hamas war : याह्या सिनवार 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमलों का मास्टरमाइंड है. इन हमलों में इजरायल में करीब 1200 लोगों की मौत हुई थी. इजरायली हमलों के बाद से सिनवार लगातार लोकेशन बदल रहा है.

Israel Hamas war : इजरायल और हमास के बीच भीषण जंग जारी है. हमास को नेस्तनाबूद करने पर तुला इजरायल गाजा पट्टी में ग्राउंड ऑपरेशन चला रहा है. इजरायली ऑपरेशन में सैकड़ों हमास कमांडर ढेर हो चुके है. अब इजरायल ने गाजा में छिपे हमास के टॉप लीडर्स की तलाश तेज कर दी है, जिनमें याह्या सिनवार भी शामिल है. सिनवार 7 अक्टूबर को इजरायल में हुए हमले का मास्टरमाइंड माना जाता है. सिनवार पिछले कुछ दिनों में दो बार इजरायली सेना की गिरफ्त में आने से बचा है. 

इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिनवार खान यूनिस इलाके में बनी सुरंगों में छिप रहा है. इजरायली सेना पिछले कुछ हफ्तों से गाजा के भीतरी इलाकों में ऑपरेशन चला रही है. सिनवार और हमास के अन्य नेताओं की तलाश में कई ठिकानों और सुरंगों को भी इजरायली सेना ने तबाह किया है.  

इजरायल 7 अक्टूबर को हुए हमले के पीछे सिनवार को जिम्मेदार बता रहा है. इस हमले में 1140 लोग मारे गए थे. हमास के लड़ाकों ने इस दौरान 250 लोगों को बंधक भी बनाया था, जिनमें 105 लोगों को रिहा कर दिया गया, जबकि कई मारे गए हैं.  इन हमलों के बाद से इजरायल लगातार गाजा पट्टी में हमास के ठिकानों पर बमबारी कर रहा है. गाजा में इजरायली सेना भी ग्राउंड ऑपरेशन चला रही है. इन हमलों में अब तक 19,667 लोग मारे गए हैं. 

कैसे भाग निकला सिनवार?

ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान हाल ही में इजरायली सेना एक टनल में पहुंची थी, लेकिन टनल में IDF के पहुंचने से पहले ही सिनवार वहां से भाग निकला. IDF ने खुफिया जानकारी इकट्ठा की थी कि सिनवार एक जगह पर रहने के बजाय लगातार अपने ठिकाने बदल रहा है. इजरायली मीडिया के मुताबिक, सिनवार हाल ही के दिनों में दो बार अपने ठिकानों पर इजरायली सेना के पहुंचने से पहले ही वहां से भागने में सफल रहा. 

 इजरायल-हमास के बीच सीजफायर पर बातचीत जारी

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक, इजरायल-हमास में जारी जंग के बीच हमास के राजनीतिक प्रमुख इस्माइल हनियेह इजिप्ट पहुंचे. हनियेह को यहां इजिप्ट खुफिया एजेंसी के प्रमुख से मिलना था. माना जा रहा है कि दोनों के बीच कैदियों की रिहाई और सीजफायर समझौते के बीच चर्चा होनी है. इससे पहले हनियेह ने ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दोल्लाहियन से कतर में मुलाकात की. 

उधर, इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने बंधकों के परिवारों से मुलाकात की और बताया कि उन्होंने बंधकों की रिहाई की कोशिशों के लिए दो बार अपने खुफिया चीफ को यूरोप भेजा था. नेतन्याहू ने कहा, यह हमारी कर्तव्य और जिम्मेदारी है कि हम अपने सभी बंधकों को सुरक्षित वापस लाएं. उन्होंने बताया कि अभी भी 129 नागरिक हमास की कैद में हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
ईरान के केशम द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें, जानें
ईरान के केशम द्वीप में ऐसा क्या है, जिस पर अमेरिका ने बरसाईं मिसाइलें, जानें
Explained: अमेरिकी चुनाव सिस्टम क्या है? कैसे मिड टर्म इलेक्शन से बदल जाएगी तस्वीर, जानिए A टू Z
Explained: अमेरिकी चुनाव सिस्टम क्या है? कैसे मिड टर्म इलेक्शन से बदल जाएगी तस्वीर, जानिए A टू Z
Explained: डिजिटल तांडव, एक झटके में 9 देशों के सुपरमार्केट्स के फ्रिज हैक, करोड़ों का खाना बर्बाद
Explained: डिजिटल तांडव, एक झटके में 9 देशों के सुपरमार्केट्स के फ्रिज हैक, करोड़ों का खाना बर्बाद

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
नेपाल में लैंडिंग के वक्त टकराए 2 हेलीकॉप्टर, 1 व्यक्ति की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत
AQI Today: देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
देश में जहरीली हवा का कहर, इस शहर का AQI 1000 पार, देखें टॉप-10 प्रदूषित शहरों की लिस्ट
मां ने चटनी बेचकर सोनाली कुलकर्णी को पाला, आमिर-अजय संग दी हिट फिल्में, कभी उड़ा था रंग का मजाक
सोनाली कुलकर्णी: मां ने चटनी बेचकर पाला, फिर अजय-आमिर संग दी हिट फिल्में
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
24 घंटे में 3 खिलाड़ी बाहर... भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
'जंग जीत ली', ट्रंप का ईरान युद्ध पर बड़ा दावा, बोले- 'तेहरान मांग रहा शांति की भीख'
"इन्हें 'दीया' से इतनी मुहब्बत नहीं जितनी 'मिर्जा' से नफरत है", वारिस पठान का BJP पर तंज
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
ऑफ सीजन में भी 14000 रोज, मैगी बेच जमकर कमा रहा ये शख्स
Embed widget