एक्सप्लोरर

'हमारा कत्लेआम हो रहा'! इजराइली नागरिकों के घरों में घुसे हमास के लड़ाके, मदद के लिए गुहार लगाते दिखे नागरिक

Israel Attack Updates: इजराइल में हमला करने के बाद हमास के लड़ाके कई नागरिकों को बंधक बनाकर अपने साथ ले गए हैं. इनमें से कुछ लोगों ने मदद की गुहार लगाई है.

Israel Attack People Calls For Help: इजराइल में फिलीस्तीनी हमास लड़ाकों के भीषण हमले के बीच कई खौफनाक वीडियो भी सामने आए हैं. वैसे तो हमले की घटना के बाद इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने हमास के ठिकानों पर जवाबी पलटवार शुरू कर दिया है, लेकिन इसी बीच इजराइल में कम से कम 100 नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 500 से अधिक घायल हैं.

रिपोर्ट्स की मानें तो इजराइल में घुसने के बाद हमास के लड़ाके नागरिकों के घरों में घुस गए और उनका कत्लेआम शुरू कर दिया. इजराइली नागरिक मदद के लिए गुहार लगाते नजर आए हैं. कुछ नागरिकों ने कहा है कि उनका कत्लेआम हो रहा है. जल्द से जल्द आर्मी भेजी जाए.

6 घंटे से नहीं पहुंचे सुरक्षा बल

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, इजराइली अखबार हारेत्ज ने बताया कि दक्षिण में रहने वाले इजराइली नागरिक सेना से सुरक्षा बल भेजने के लिए गुहार लगा रहे हैं, उनका कहना है कि वे सुरक्षा बलों की मदद के लिए बेताब हैं. दक्षिणी किबुत्ज में एक इजराइली ने कहा, “हमारा कत्लेआम किया जा रहा है. कोई सेना नहीं है. 6 घंटे हो गए हैं.” व्यक्ति ने कहा, "लोग अपनी जान की भीख मांग रहे हैं."

तेल अवीव की एक निवासी ने कहा कि हमलावर उसकी बहन के घर में घुस आए और तब से उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है. उसने कहा कि किबुत्ज में कई लोगों के हताहत होने के बावजूद, पुलिस या इजराइली सेना कहीं नजर नहीं आई.

फिलिस्तीनी पत्रकार का बड़ा दावा

न्यूयॉर्क पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, हमले के दौरान इजराइल में प्रवेश करने में कामयाब रहे एक फिलिस्तीनी पत्रकार ने कहा कि हमास के सदस्यों ने दक्षिणी इजराइल के किबुतजिम में दो सबसे महत्वपूर्ण शहर नीर ओज और निर अम में घुसपैठ की है.

पत्रकार के मुताबिक, हमलावरों ने गाजा पट्टी में इजराइली नागरिकों और सैनिकों का अपहरण करने की कोशिश की. रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिणी बेडौइन शहर के निवासी डर के साए में हैं क्योंकि वे रॉकेट हमले और आतंकवादी घुसपैठ के बिल्कुल सामने पड़े हैं.

'फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए मजबूर करेंगे...'

इस बीच, हमास नेता सालेह अल-अरौरी ने कहा है कि उन्होंने वरिष्ठ नेताओं सहित पर्याप्त इजराइलियों को पकड़ लिया है, ताकि इजराइल को सभी फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा करने के लिए मजबूर किया जा सके.

हमास लड़ाकों के हमले के बाद इजराइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने देश में आपातकाल की घोषणा कर दी है. इजराइली डिफेंस फोर्सेज ने जवाबी कार्रवाई में वायु सेवा के जरिये गाजा पट्टी में हमले कर हमास के कई ठिकानों को तबाह किया है.

 ये भी पढ़ें: इजराइल पर हमले के बाद एयर इंडिया ने तेल अवीव की उड़ानें की रद्द, जानें क्यों लिया ये फैसला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
'कदम रखते ही शेख हसीना होंगी गिरफ्तार', बांग्लादेश के मंत्री की धमकी
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
PoK में उबाल! रेंजर्स पर फायरिंग, मारपीट और एम्बुलेंस जलाने के आरोप
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget