एक्सप्लोरर

Israel Hamas War: गाजा में इजरायली हमले में 3 घंटे के भीतर 32 लोगों की मौत, कतर ने कहा-'युद्ध विराम को लेकर बातचीत जारी'

Israel Hamas War Update: इजरायल और हमास के बीच सात दिनों के युद्ध विराम के बाद एक बार फिर जंग शुरू हो गई है. इसके साथ ही लड़ाई शुरू होने के तीन घंटे के अंदर गाजा पट्टी में 32 लोग मारे गए हैं.

Israel Hamas War: सात दिनों के युद्ध विराम के बाद एक बार फिर शुक्रवार (1 दिसंबर) को इजरायल और हमास के बीच जंग शुरू हो गई. इजरायल ने दावा किया कि हमास ने सबसे पहले युद्ध विराम का उल्लंघन किया. जिसके बाद हमास ने कहा कि सभी प्रस्तावों को अस्वीकार करने के बाद हिंसा के लिए इजरायल दोषी है. इन सब के बीच युद्ध में लोगों के मारे जाने का सिलसिला एक बार फिर शुरू हो गया. 

गाजा में हमास की ओर से संचालित स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने ताजा अपडेट में कहा कि तीन घंटे पहले शुरू हुई लड़ाई में अब तक 32 लोग मारे जा चुके हैं. बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार पूरे गाजा में भारी गोलीबारी और कई बड़े हवाई हमले देखे और सुने गए हैं. इसके साथ ही गाजा पट्टी से दक्षिणी इजरायल पर भी लगातार रॉकेट दागे गए हैं.

इजरायल और हमास एक दूसरे पर मढ़ रहे आरोप 
एक तरफ जहां इजरायली सेना ने संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन करने के लिए हमास को दोषी ठहराया है. इसमें कहा गया कि संघर्ष विराम समाप्त होने से पहले इजरायल की ओर रॉकेट दागे गए., वहीं, हमास ने युद्धविराम समझौते को तोड़ने के लिए इजरायल को दोषी ठहराते हुए कहा है कि इजरायल ने पहले उत्तरी गाजा तक ईंधन की आपूर्ति को रोक दी, जिससे दर्जनों लोगों की मौत हो गई. 

IDF ने जारी किया है नया नक्शा
रिपोर्ट के अनुसार खान यूनुस के पूर्व में रहने वाले लोगों को चेतावनी देते हुए पर्चे गिराए गए हैं कि वे मिस्र की सीमा की ओर बढ़ें. इसके साथ ही (इजरायली डिफेंस फोर्स) आईडीएफ ने गाजा को सैकड़ों जोन में विभाजित करते हुए एक नया नक्शा जारी किया है, जिसके बारे में कहा गया है कि इसका इस्तेमाल उन क्षेत्रों के नागरिकों को चेतावनी देने के लिए किया जाएगा. 

एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल को दी नसीहत 
लड़ाई फिर से शुरू होने से पहले अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने इजरायल से कहा कि उसे इस बार नागरिकों की अलग तरह से रक्षा करनी होगी. उन्होंने कहा कि उत्तरी गाजा में बड़ी संख्या में नागरिकों की मौत और बड़े पैमाने पर विस्थापन को दक्षिण में दोहराया नहीं जा सकता. वहीं, दक्षिणी गाजा के एक अस्पताल में यूनिसेफ के प्रवक्ता ने स्थिति को भयावह बताया है. 

युद्धविराम के लिए बातचीत जारी 
उधर कतर सरकार ने पुष्टि की है कि युद्धविराम को फिर से शुरू करने के लिए हमास और इजरायल के बीच बातचीत जारी है. एक बयान में, कतरी विदेश मंत्रालय ने गाजा पट्टी के खिलाफ इजरायली आक्रामकता की बहाली पर गहरा दुख व्यक्त किया है.

इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि कतर हमास और इजरायल के बीच मध्यस्थता में अपने सहयोगियों के साथ उन प्रयासों को जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है, जिनके कारण मानवीय ठहराव हो.

ये भी पढ़ें: Kim Jong Un: किम जोंग उन ने दिया अपनी आर्मी को तैयार रहने का निर्देश, जानें किस बात पर बढ़ी हुई है टेंशन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
इजरायल में लगा ईरान के खिलाफ बिलबोर्ड, नेतन्याहू ने किया शेयर, क्या लिखा?
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
रूस पर यूक्रेन की बड़ी एयर स्ट्राइक, धुआं-धुआं हुई मिसाइल फैक्ट्री
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget