एक्सप्लोरर

Israel Gaza Attack: गाजा में युद्ध विराम के मुद्दे पर भड़के मुस्लिम नेता, अमेरिकी विदेश मंत्री को सुनाई खरी-खोटी

Israel Palestine Attack: युद्धविराम को लेकर हुईं बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अरब देशों के विदेश मंत्री मौजूद रहे. इस दौरान अरब के नेताओं ने अमेरिकी विदेश मंत्री को जमकर सुनाया.

Israel Gaza Attack: इजराइल और हमास के बीच छिड़ी जंग को एक महीना होने वाला है, लेकिन युद्ध थमता नहीं दिख रहा है. इजरायल ने साफ तौर पर युद्धविराम से इनकार कर दिया है. ऐसे में दोनों ही एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे हैं, जिसमें अब तक हजारों लोग मारे जा चुके हैं. वहीं, हताहतों की संख्या बढ़ती जा रहा है.

इस बीच, शनिवार को जॉर्डन की राजधानी अम्मान में युद्धविराम को लेकर एक अहम बैठक हुई. जिसमें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन और अरब देशों के विदेश मंत्री मौजूद रहे. इस बैठक के दौरान अरब के नेताओं ने अमेरिकी विदेश मंत्री को जमकर सुनाया.

गौरतलब है कि इससे पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साफ़ कर दिया है कि गाजा में युद्ध विराम का मतलब आतंकियों को प्रोत्साहित करना और उन्हें ऐसे अन्य हमले करने का मौका देना है. साथ ही नेतन्याहू ने यह भी कहा था कि मानवीय दृष्टि से अल्प युद्ध विराम तभी संभव है, जब हमास आतंकी 240 बंधकों को मुक्त कर दें. 

अरब नेताओं ने दिया युद्ध विराम पर जोर 

अम्मान में हुई बैठक में अमेरिकी विदेश मंत्री के अलावा मिस्र, कतर, संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब के शीर्ष राजनयिकों के साथ-साथ फिलिस्तीन मुक्ति संगठन (पीएलओ) के महासचिव भी शामिल हुए. इस बैठक में एक तरफ जहां अरब के नेताओं ने गाजा में तत्काल युद्धविराम पर जोर दिया.

वहीं, अमेरिकी विदेश मंत्री ने इससे इतर कहा कि युद्ध विराम से हमास को फिर से संगठित होने और इजरायल पर एक और हमला शुरू करने का समय मिल जाएगा. बता दें कि ब्लिंकन ने इस बैठक से एक दिन पहले इजरायल के प्रधानमंत्री के साथ बंद कमरे में बातचीत की थी. 

आत्मरक्षा के अधिकार पर बोले जार्डन के विदेश मंत्री

बैठक के दौरान जॉर्डन के विदेश मंत्री अयमान सफ़ादी और मिस्र के विदेश मंत्री समेह हसन शौकरी ने अमेरिका के उस तर्क को खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया थे कि इजरायल को आत्मरक्षा का अधिकार है. 

ये भी पढ़ें: वोदका न मिलने पर रूसी खिलाड़ी ने प्लेन उड़ाने की दी धमकी, अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना...'
ईरान की सत्ता में दरार! राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'सुप्रीम लीडर से बात करना भी मुश्किल'
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर
खतरे में आई जान? पैसेंजर विमान के करीब से गुजरा डोनाल्ड ट्रंप का मरीन वन हेलिकॉप्टर

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
Gen Z पर प्रशांत किशोर की भविष्यवाणी, 'सरकार को पता है कि...'
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
रांची प्रोटेस्ट पर कंगना बोलीं- राहुल गांधी वहीं जाते हैं जहां उकसाना होता है
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
'भारत हिंदू राष्ट्र बनता है तो...' सिद्धारमैया के बेटे ने किसे दे डाली चेतावनी
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
IPL 2027 से पहले इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB
Ramayana Release Date: रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
रणबीर कपूर की 'रामायण' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
जंतर-मंतर के बाद अब आगे क्या? अभिजीत दीपके के घर CJP, होगा बड़ा ऐलान
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
प्रशांत किशोर का UP प्लान! अब अखिलेश यादव की बारी? BJP का बड़ा दावा
Xप्लेन: क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम? जानें सबकुछ
क्या NEET-UG में ‘टू-स्टेज फॉर्मूला’ से पेपर लीक पर लगेगी लगाम?
Embed widget