एक्सप्लोरर

नेतन्याहू को बड़ा झटका! इजरायल बोला- '48 घंटे में US लेगा साथ देने पर फैसला', अमेरिकी सरकार बोली- 'दो हफ्ते लगेंगे'

Iran Israel War: इजरायल ने कहा है कि ट्रंप ईरान के साथ जंग में शामिल होंगे, लेकिन कोई भी उन पर दवाब नहीं बना रहा है. रूस ने इस यु्द्ध में सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ अमेरिका को चेतावनी दी है.

Iran Israel War: इजरायल और ईरान के बीच छिड़ी जंग में दुनिया दो धड़ों में बंटती नजर आ रही है. इस बीच इजरायल ने एक बड़ा ऐलान किया है. इजरायल की ओर से कहा गया है कि ईरान के साथ जंग में अमेरिका जल्द ही शामिल होने वाला है. इजरायल ने कहा है कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम के खिलाफ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जंग में जल्द ही शामिल होने वाले हैं. वहीं, ईरान से लेकर रूस तक ने इस युद्ध में सैन्य हस्तक्षेप के खिलाफ अमेरिका को चेतावनी दी है. 

अगले 24-48 घंटे में अमेरिका लेगा फैसला- ट्रंप

टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल के एक अधिकारी ने कहा कि ईरान पर हमला करने में शामिल होने को लेकर अगले 24-48 घंटे में अमेरिका के रुख का पता चल जाएगा. उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि अमेरिका इस जंग में शामिल होगा, लेकिन कोई भी उन पर दवाब नहीं बना रहा है. उन्हें अपना फैसला खुद करना होगा."  

अमेरिकी ने कहा दो हफ्ते के भीतर लेंगे फैसला

इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि खामेनेई हिटलर हैं. उन्होंने कहा, "खामेनेई जैसे तानाशाह को जीने का अधिकार नहीं है. उन्होंने हमेशा अपने एजेंटों के जरिए इजराइल को खत्म करना चाहा है." इसे लेकर इजरायल के अधिकारी ने कहा, "कैट्ज हमेशा नेतन्याहू के कहे अनुसार ही बयान देते हैं. वे यह सब अपने आप नहीं कह रहे हैं." वहीं व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो हफ्ते के भीतर अपना निर्णय लेंगे.

ट्रंप के बयान के बाद रूस-चीन ने इजरायल की निंदा की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्र्ंप ने ईरान को बिना किसी शर्त के सरेंडर करने के लिए कहा. उन्होंने इस बात के भी संकेत दिए कि अमेरिका ईरान पर हमला कर सकता है. ट्रंप के बयान के बाद रूस और चीन ने ईरान पर किए गए हमले को लेकर इजरायल की निंदा की. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने दो टूक कहा कि मिडिल ईस्ट में लड़ाई सुलझाने के लिए सबसे जरूरी है कि पहले युद्ध विराम हो. उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय विवादों को बल का प्रयोग कर नहीं सुलझाया जा सकता.

रूस ने अमेरिका को इस जंग से दूर रहने की दी चेतावनी

रूस ने कहा है कि अगर अमेरिका इस जंग में कूदता है तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं. रूस और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार (18 जून 2025) को इजराइल-ईरान युद्ध को तत्काल समाप्त करने और तेहरान के परमाणु मुद्दे का हल करने के लिए राजनीतिक और कूटनीतिक प्रयासों को तेज करने की अपील की थी. राष्ट्रपति पुतिन ने यूएई के अपने समकक्ष मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के साथ फोन पर बातचीत के दौरान इस मुद्दे पर चर्चा की थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget