एक्सप्लोरर

इजरायल का गाजा के स्कूल में हवाई हमला, 11 महीने के बच्चे समेत 17 लोगों की मौत

Israel Hamas war: इजरायल के हमले में 32 लोग घायल हो गए हैं, जिसमें से कई की हालत गंभीर है. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के जवाबी हमले में 42,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं.

Israel Hamas war: गाजा के नुसेरात शिविर में एक स्कूल को शेल्टर होम के रूप में उपयोग में लाये जा रहे एक स्कूल पर इजरायल ने हमला कर दिया, जिसमें 17 फिलिस्तीनी मारे गए. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक मरने वाले में एक 11 महीने का बच्चा भी शामिल है. रिपोर्ट के मुताबिक 32 लोग घायल हैं, जिसमें से कई की हालत गंभीर है.

42,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए

यह पहली बार नहीं है जब इजरायली सेना ने ऐसे स्कूल को निशाना बनाया है, जिसमें हजारों विस्थापित परिवार रहते हैं. अस्थायी शिविरों और शेल्टर होम पर भी कई बार हमला किया गया है. इन हमलों में अक्सर महिलाएं और बच्चे मारे जाते हैं. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के जवाबी हमले में 42,000 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं, जिसमें महिलाओं और बच्चों की संख्या आधे से अधिक है.

इजरायली सेना का कहना है कि उन्होंने 17,000 से अधिक लड़ाकों को मार गिराया है. इस युद्ध के कारण गाजा की 2.3 मिलियन की आबादी लगभग 90 फीसदी विस्थापित हो गई है. कई इलाकों को मलबे मं तब्दील कर दिया गया, जिस वजह से सैकड़ों लोग टेंट के कैंप में रहने के लिए मजबूर हैं.

18 फिलिस्तीनियों को इजरायल ने किया गिरफ्तार

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक बुधवार (23 अक्टूबर 2024) को इजरायली सेना ने वेस्ट बैंक पर एक पत्रकार और पूर्व कैदियों सहित कम से कम 18 फिलिस्तीनियों को गिरफ्तार किया. फिलिस्तीनी कैदी सोसायटी के अनुसार, गाजा पर युद्ध शुरू होने के बाद से गिरफ्तार किए गए लोगों की संख्या 11,400 से अधिक हो गई है.

रूस के कजान में आयोजिच 16वें ब्रिक्स सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा कि गाजा में युद्ध विराम और लेबनान में युद्ध के प्रसार को रोकने का प्रयास करना होगा. शी जिनपिंग ने जोर देकर कहा,  “फिलिस्तीन और लेबनान में अब और विनाश नहीं होना चाहिए. हमें शांति के लिए एक स्थिर फोर्स बनाने के लिए एक साथ आगे आना चाहिए." 

ये भी पढ़ें : जस्टिन ट्रूडो के सामने संसद में भड़के कनाडाई सांसद और बोले- खालिस्तानी आतंकियों को क्यों गंभीरता से नहीं लेते, मेरे साथ भी वो हिंसा...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
Xप्लेन: क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस
क्या जॉब और पैरेंटिंग साथ नहीं हो सकती? कैरोलिन के इस्तीफे पर छिड़ी बहस

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget