एक्सप्लोरर

नहीं माने बेंजामिन नेतन्याहू, खामेनेई के जन्मदिन पर ईरान के कई शहरों में जबरदस्त धमाके, इजराइल ने दागी मिसाइल

Israel Attack Iran: इजराइल ने आखिरकार ईरान पर हमला कर ही दिया. ईरान की कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया है. एबीसी न्यूज़ ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से इस हमले की पुष्टि की है.

Israel Attack Iran: इजराइल ने आखिरकार ईरान पर हमला कर ही दिया. ईरान की कई शहरों पर मिसाइल से हमला किया गया है. एबीसी न्यूज़ ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से इस हमले की पुष्टि की है. ABC की रिपोर्ट के मुताबिक, इस्फ़हान शहर में जबरदस्त धमाको की आवाज सुनी गई है. इस्फ़हान में कई न्यूक्लियर साइट मौजूद है. इस्फ़हान के अलावा तबरेज शहर में भी धमाकों की आवाज सुनी गई है. इजराइल ने हमले के लिए वो दिन चुना है जब ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई का 85वां जन्मदिन है.

ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने भी इजराइल हमले की जानकारी दी है. फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइट रडार के मुताबिक, धमाकों के तुरंत बाद ईरानी एयरस्पेस से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट कर दिया गया है. CNN न्यूज के मुताबिक, करीब 8 विमानों के रास्ता बदलने की खबर है.

क्या कहा अमेरिकी अधिकारी ने

अमेरिकी अधिकारी ने एबीसी न्यूज़ को बताया है कि इजराइल ने ईरान पर हमला किया है. हालांकि सीरिया और ईराक तक मिसाइल दागे गए हैं कि नहीं इस बारे में पता लगाया जा रहा है. 

ईरान ने कहा- हमला हुआ है

इस हमले को लेकर इजराइल ने अभी तक पुष्टि नहीं की है. हालांकि ईरान ने कहा है कि हमला हुआ है. ईरान ने हवाई सुरक्षा सक्रिय कर दी है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी का कहना है कि ईरान के कई प्रांतों में वायु रक्षा बैटरियां दागी गई हैं.

इस बीच, ईरान की सुरक्षा एजेंसी के एक प्रवक्ता ने अल जज़ीरा को बताया है कि इजराइल द्वारा दागे गए कई छोटे ड्रोन हमने मार गिराए हैं.

ईरान ने वायु रक्षा मिसाइलों को एक्टिव किया

ईरानी हवाई अड्डों और एयर नेविगेशन कंपनी के अनुसार, ईरान ने तेहरान, इस्फ़हान और शिराज हवाई अड्डों सहित कई क्षेत्रों में उड़ानें निलंबित कर दी हैं. वायु रक्षा मिसाइलों को भी सक्रिय कर दिया गया है.

ईरान ने किया था हमला

ईरान ने 13 अप्रैल को देर रात 300 मिसाइल और ड्रोन के साथ इजराइल पर हमला कर सीरिया में उनके दूतावास पर हुए हमले का बदला लिया था. इसके बाद से इजराइल की जवाबी कार्रवाई को लेकर चर्चा थी. नेतन्याहू 5 बार वॉर कैबिनेट की मीटिंग कर चुके थे. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
‘पहले युद्ध खत्म करो, तभी...’, ईरान ने ठुकराया राष्ट्रपति ट्रंप का प्रस्ताव
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget