एक्सप्लोरर

इजरायल ने अपने एक और दुश्मन का किया खात्मा, लेबनान में एयरस्ट्राइक में हमास कमांडर फतेह शेरिफ ढेर

Israel Attack On Fateh Sherif: इजरायल एक बार फिर आर-पार की लड़ाई के मूड में दिख रहा है. वो लगातार हमले कर रहा है और अपने दुश्मनों को एक-एक करके ठिकाने लगा रहा है.

Israel Attack On Fateh Sherif: इजरायल के लेबनान में हवाई हमले जारी हैं. इन हमलों में इजरायल ने हमास के लेबनान ब्रांच के कमांडर फतेह शेरिफ को ढेर कर दिया. इजरायली एयरफोर्स ने यह जानकारी दी है. इजरायली रक्षा बलों (आईडीएफ) ने सोमवार (30 सितंबर) को कहा कि उसने एक हमला किया, जिसमें हमास की लेबनान शाखा के प्रमुख फतेह शेरिफ का सफाया हो गया. 

आईडीएफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि हमला तड़के सटीकता के साथ किया गया. शेरिफ आज दक्षिणी लेबनान के शहर टायर में अल-बास शरणार्थी शिविर पर हवाई हमले में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मारा गया. शेरिफ न केवल लेबनान में आतंकी गतिविधियों के समन्वय की देखरेख करने वाला हमास में एक महत्वपूर्ण शख्स था, बल्कि उसने हमास को हिजबुल्लाह के गुर्गों से जोड़ने में भी भूमिका निभाई थी.

'खतरा पैदा करने वालों का होगा खात्मा'

बयान के मुताबिक, आई़डीएफ और आईएसए ऐसे किसी भी व्यक्ति के खिलाफ काम करना जारी रखेंगे जो इजरायल के नागरिकों के लिए खतरा पैदा करता है. इजरायल का मानना है कि शेरिफ की गतिविधियां भर्ती प्रक्रिया से लेकर हथियारों के अधिग्रहण तक फैली हुई थीं. आईडीएफ ने बताया, शेरिफ ने यूएनआरडब्ल्यूए (संयुक्त राष्ट्र राहत और कार्य एजेंसी) के सदस्य के रूप में दोहरी भूमिका निभाई, जहां उसने लेबनान में यूएनआरडब्ल्यूए शिक्षक संघ के प्रमुख के रूप में भी काम किया. 

शेरिफ की राजनीतिक गतिविधियों की हो रही थी जांच

वहीं, फिलिस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने पुष्टि की है कि लेबनान में हमास नेता फतेह शेरिफ को UNRWA ने नियुक्त किया था. हालांकि, ये भी कहा गया कि शेरिफ की राजनीतिक गतिविधियों की जांच की जा रही थी.

ये भी पढ़ें: Israel Conflict In Middle East: हिजबुल्लाह के बाद ईरान या यमन, इजरायल का अगला टारगेट कौन?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
ईरान अपने करीबी चीन को मिसाइल से बना रहा निशाना, IRGC ने कहा- देंगे सजा
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
क्या है ईरान की Mosquito Fleet, जिसकी पुतिन ने की जमकर तारीफ, चिढ़ा अमेरिका
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
ईरान पर क्या होगा अगला कदम? ट्रंप-नेतन्याहू की सीक्रेट मीटिंग में बना प्लान, जानें
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल
'जयशंकर हमसे बात नहीं कर रहे', यूक्रेन ने भारत की एडवाइजरी पर ही उठाए सवाल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
संसद में संजय राउत बोले- 'लापता गृहमंत्री' फिल्म बनाने वाला हूं
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
जाली पासपोर्ट मामले में गैंगस्टर छोटा राजन को 7 साल की सजा, CBI कोर्ट का फैसला
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
राज्यसभा से पास होने के एक दिन बाद लोकसभा में भी वंदे मातरम् बिल पास
Embed widget