एक्सप्लोरर

इराक की राजधानी बगदाद में ISIS का हमला, 6 सुरक्षाबलों समेत 8 लोगों की मौत

इराक में लगातार इस तरह के हमले हो रहे हैं. इस इस्लामिक स्टेट में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में इराकी बलों का समर्थन करने के लिए इराक में 5 हजार से अधिक अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया गया है, जो कि मुख्य तौर पर इराकी बलों को प्रशिक्षण और सलाह दे रहा है.इसी महीने इराकी सुरक्षा बलों ने सलाउद्दीन प्रांत में एक पहाड़ी इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी समूह के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है.

बगदाद: इराक की राजधानी बगदाद में आईएसआईएस ने एक बार फिर हमला किया है. एक हमले में कम से कम आठ लोगों की जान चली गई है, जिनमें छह सुरक्षाबल शामिल है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राजधानी से करीब 200 किमी दूर जिहादियों ने एक विस्फोट किया और सुरक्षाबलों पर अंधाधुन गोलियां चलाई हैं.

साल 2017 के अंत में इराकी सुरक्षा बलों ने इराक में आईएस आतंकवादियों को पूरी तरह से हरा दिया था. इसके बाद से इराक की सुरक्षा हालात में सुधार हुआ है. हालांकि, आईएस के बचे हुए आंतकी तब से शहरी इलाकों, रेगिस्तान और बीहड़ इलाकों में चले गए हैं, सुरक्षा बलों और नागरिकों के खिलाफ लगातार छापामार हमले कर रहे हैं. इसी महीने इराकी सुरक्षा बलों ने सलाउद्दीन प्रांत में एक पहाड़ी इलाके में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आतंकी समूह के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन शुरू किया है.

इराक में लगातार हो रहे आईएस हमले इराक में लगातार इस तरह के हमले हो रहे हैं. चार दिन पहले बगदाद के कड़ी सुरक्षा वाले ‘ग्रीन जोन’ में कम से कम दो रॉकेट दागे गए थे. रॉकेट ‘ग्रीन ज़ोन’ में गिरे, जहां इराक सरकार का कार्यालय है और यहां अमेरिका समेत कई अन्य देशों के दूतावास भी स्थित हैं.

इससे पहले 9 नवंबर को इराकी राजधानी बगदाद के पास इस्लामिक स्टेट (आईएस) के हमले में चार लोग मारे गए और तीन अन्य घायल हो गए थे. इससे पहले 7 सितंबर को बगदाद एयरपोर्ट पर तीन कत्यूषा रॉकेट से हमला होने की खबर आई थी. हमले में 4 कारें क्षतिग्रस्त हो गए थे.

बता दें, इस इस्लामिक स्टेट में आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में इराकी बलों का समर्थन करने के लिए इराक में 5 हजार से अधिक अमेरिकी सैनिकों को तैनात किया गया है, जो कि मुख्य तौर पर इराकी बलों को प्रशिक्षण और सलाह दे रहा है.

ये भी पढ़ें-

दुनिया में कोरोना के 24 घंटे में 5.71 लाख नए केस आए, करीब 9 हजार की मौत, अबतक 69 फीसदी रिकवर हुए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget