एक्सप्लोरर

दुनिया में कोरोना के 24 घंटे में 5.71 लाख नए केस आए, करीब 9 हजार की मौत, अबतक 69 फीसदी रिकवर हुए

दुनियाभर में अबतक कुल पांच करोड़ 84 लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आ चुके हैं. इनमें से कुल 13 लाख 85 हजार लोगों की मौत हो चुकी है.

World Coronavirus Update: कोरोना का कहर पूरी दुनिया पर छाया हुआ है. दुनियाभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले छह करोड़ के करीब पहुंच गए हैं. दुनिया के 218 देशों में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 5 लाख 71 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. वहीं 8,889 लोगों की मौत भी हुई है. 13 नवंबर को सबसे ज्यादा 6.60 लाख केस आए थे और 19 नवंबर को सबसे ज्यादा 11,239 संक्रमितों की मौत हुई थी. बीते दिन दुनिया के सबसे ताकतवर देश अमेरिका में सबसे ज्यादा मौत हुई है. इसके बाद मैक्सिको, इटली, पोलांड, भारत, रूस, इरान, ब्रिटेन में मौत के सबसे ज्यादा केस आए.

दुनिया में संक्रमितों की संख्या 6 करोड़ के करीब पहुंची वर्ल्डोमीटर वेबसाइट के मुताबिक, दुनिया में अबतक पांच करोड़ 84 लाख 70 हजार कोरोना मामले सामने आ चुके हैं. वहीं, अबतक 13 लाख 85 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 4 करोड़ 4 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो चुके हैं. 1 करोड़ 66 लाख 26 हजार लोग अभी भी कोरोना संक्रमित हैं, उनका इलाज चल रहा है.

कोरोना से प्रभावित टॉप-10 देश कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में डेढ़ लाख से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 91 लाख कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 45 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 32 हजार मामले दर्ज किए गए.

  • अमेरिका:  केस- 12,445,387, मौत- 261,783
  • भारत:       केस- 9,095,908, मौत- 133,263
  • ब्राजील:     केस- 6,052,786, मौत- 169,016
  • फ्रांस:        केस- 2,127,051, मौत- 48,518
  • रूस:         केस- 2,064,748, मौत- 35,778
  • स्पेन:         केस- 1,589,219, मौत- 42,619
  • यूके:          केस- 1,493,383, मौत- 54,626
  • इटली:       केस- 1,380,531, मौत- 49,261
  • अर्जेंटीना:  केस- 1,366,182, मौत- 36,902
  • कोलंबिया: केस- 1,240,493, मौत- 35,104

14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत दुनिया के 14 देशों में 20 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है. इनमें से 9 देश ऐसे हैं, जहां 40 हजार से ज्यादा मौत हुई है. दुनिया में 56 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. वहीं दुनिया के 20 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इटली, पेरू, साउथ अफ्रीका, ईरान, जर्मनी, पोलांड और चिली भी शामिल है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा छठा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. सबसे ज्यादा एक्टिव केस अमेरिका, फ्रांस, इटली, बेल्जियम और रूस में है.

ये भी पढ़ें- कोरोना वैक्सीन उम्मीद की किरण, दवा विकसित करने में वैश्विक साझेदारी अहम: UN महासचिव

अमेरिकी थिंक टैंक ने रिपोर्ट में कहा- दक्षिण एशिया में कोविड-19 का स्वास्थ्य क्षेत्र से ज्यादा आर्थिक असर
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
देश में बढ़ीं MBBS सीटें, लेकिन 778 लोगों पर एक ही डॉक्टर
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
सेकेंड हैंड कार खरीदने से पहले ये चीजें चेक करना बेहद जरूरी
Embed widget