एक्सप्लोरर

क्या पाकिस्तानी सेना में होता है अपने ही सैनिकों से भेदभाव? पढ़ें ये रिपोर्ट

एलओसी पर भारतीय‌ सेना की जबर्दस्त कारवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है और शांति के लिए सफेद झंडे का इस्तेमाल कर रहा है. एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी सेना एलओसी पर पड़े अपने सैनिकों के शव ले जाने के लिए भारतीय सेना को सफेद झंडा दिखा रही है ताकि भारतीय सेना फायरिंग ना करे.

नई दिल्लीः एलओसी पर भारतीय‌ सेना की जबर्दस्त कारवाई से पाकिस्तान घुटनों पर आ गया है और शांति के लिए सफेद झंडे का इस्तेमाल कर रहा है. दरअसल, एक वीडियो सामने आया है जिसमें पाकिस्तानी सेना एलओसी पर पड़े अपने सैनिकों के शव ले जाने के लिए भारतीय सेना को सफेद झंडा दिखा रही है ताकि भारतीय सेना फायरिंग ना करे.

जानकारी के मुताबिक, 10-11 सितबंर को पाकिस्तानी सेना ने हाजीपीर सेक्टर में युद्धविराम का उल्लंघन किया. इसका जवाब भारतीय सेना ने जबरदस्त गोलाबारी से किया. भारत की कारवाई में पाकिस्तानी सेना की पंजाब रेजीमेंट का एक सैनिक मारा गया. उसका शव उठाने आया दूसरा सैनिक भी भारत की फायरिंग में मारा गया. इसके बाद 13 सितंबर को पाकिस्तानी सेना ने भारत के सामने सफेद झंडा दिखाया ताकि भारतीय सेना एलओसी पर फायरिंग बंद कर दे और वे अपने शव वापस ले जाए. ये वीडियो भी 13 सितंबर का ही है.

भारतीय‌ सेना के सूत्रों की मानें तो हाजीपीर सेक्टर में मारे गए एक पाकिस्तानी सैनिक की पहचान गुलाम रसूल के तौर पर हुई है जो पाकि‌स्तान के पंजाब प्रांत के बहावलनगर का रहने वाला है‌. सूत्रों की मानें तो पाकिस्तानी सेना ने भारत को सफेद झंडा इसलिए तो दिखाया है कि भारतीय सेना अपनी जवाबी कारवाई बंद कर दे, साथ ही इसलिए भी कि मारे गए दोनों सैनिक पाकिस्तान के पंजाबी मुसलमान थे. पाकिस्तानी सेना में पंजाबी मुसलमानों को उंचा दर्जा मिलता है.

आपको बता दें कि 30-31 जुलाई को एलओसी के केरन सेक्टर में 'बैट एक्शन' के लिए आए पाकिस्तानी सेना के पांच जवानों को भारतीय सेना ने ढेर कर दिया था. ये जवान पाकिस्तानी सेना की नार्दन लाइट इंफेंट्री यानि एनएलआई के थे. इस एनएलआई रेजीमेंट में अमूमन पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानि पीओके के कश्मीरी होते हैं. यही वजह है कि भारतीय सेना के कहने पर भी पाकिस्तानी सेना उन सैनिकों के शवों को लेकर नहीं गई‌.

गौरतलब है कि करगिल युद्ध के दौरान भी पाकिस्तानी सेना अपने उन जवानों के शव नहीं लेकर गई थी जो एनएलआई रेजीमेंट के थे. बाद में भारतीय‌ सेना ने पाकिस्तानी सैनिकों के पार्थिव शरीर का विधिवत तरीके से अंतिम संस्कार किया था.

यहां देखें वायरल वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget