एक्सप्लोरर

Iraq: 22 वर्षीय इराकी YouTuber की उसी के पिता ने की हत्या, लोगों ने की न्याय की मांग

Iraq Tiba al-Ali Murder: इराकी यूट्यूबर तिबा अल-अली की उसके पिता ने 31 जनवरी को हत्या कर दी थी. इस मामले के बाद बगदाद में विरोध प्रदर्शन बुलाया गया है.

Iraqi YouTuber Murder: इराक में एक 22 वर्षीय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर की मौत ने देश में "ऑनर किलिंग" के बढ़ते मामलों पर नाराजगी जताई है. आंतरिक मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने शुक्रवार (3 फरवरी) को ट्विटर पर कहा कि तिबा अल-अली (Tiba al-Ali) को उसके पिता ने 31 जनवरी को दक्षिणी प्रांत दिवानिया में मार डाला था. द इंडिपेंडेंट के मुताबिक, तिबा अल-अली के तुर्की (Turkey) में अकेले रहने के फैसले से उनके पिता नाखुश थे.

तिबा अल-अली एक YouTuber थी जो अक्सर तुर्की में अपने जीवन से जुड़ी वीडियो पोस्ट करती थी. उनके वीडियो में नियमित रूप से उनके मंगेतर भी दिखाई देते हैं. साद मान ने कहा कि पुलिस ने 22 वर्षीय लड़की और उसके रिश्तेदारों के बीच पारिवारिक विवाद सुलझाने के लिए मध्यस्थता करने की कोशिश की थी. उन्होंने कहा कि परिवार के साथ पुलिस की बातचीत के अगले दिन लड़की की हत्या की खबर से हम हैरान थे. 

बगदाद में विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया

पुलिस ने पुष्टि की है कि ये विवाद कई साल पुराना है. अली ने 2017 में अपने परिवार के साथ तुर्की की यात्रा की, लेकिन उन्होंने उनके साथ वापस लौटने से इनकार कर दिया. वह तुर्की में रही और तब से वहीं रहती थी. उसकी मौत ने अब सोशल मीडिया पर कोहराम मचा दिया है, जहां लोगों ने लड़की को न्याय देने की मांग के लिए बगदाद में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया है. 

लोगों में खासी नाराजगी

एक्टिविस्ट अला तालाबानी ने ट्वीट किया कि हमारे समाज में महिलाएं कानूनी निवारक और सरकारी उपायों की कमी के कारण पिछड़े रीति-रिवाजों की बंधक हैं. जब तक इराकी अधिकारी महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा के लिए मजबूत कानून नहीं अपनाते हैं. हम लगातार ऐसी भयावह हत्याओं को देखते रहेंगे. एमनेस्टी इंटरनेशनल ने भी इस भयानक हत्या (Murder) की निंदा की है. 

ये भी पढ़ें- 

'हमने रात 2 बजे दरवाजा खोला, बाहर पुलिस वाले थे', असम की बाल वधू ने पति की गिरफ्तारी को ऐसे किया याद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget