एक्सप्लोरर

Iran: मोसाद के लिए काम करने वाले चार एजेंटों को ईरान ने दी फांसी, इजरायल के साथ बिगड़ सकती है बात

Iran Hangs Mossad Intelligence Agent: इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए काम करने वाले चार लोगों को ईरान में फांसी दी गई है. इससे इजरायल और ईरान के बीच तनाव और बढ़ सकता है.

Hanging In Iran: ईरान की सरकार ने इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद की मदद करने के आरोप में 4 लोगों को फांसी दी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने ईरान की मिज़ान समाचार एजेंसी के हवाले से शुक्रवार इस बात की जानकारी दी. 

 ईरानी समाचार एजेंसी मिज़ान ने कहा कि देश के रिवोल्यूशनरी गार्ड ने इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी. ये लोग निजी और सरकारी जानकारी की चोरी करते थे और इजरायली खुफिया एजेंसी तक पहुंचाते थे. ऐसे में शुक्रवार की सुबह चारों आरोपियों को फांसी दे दी गई. गौरतलब है कि ईरान और इजरायल कट्टर दुश्मन हैं लेकिन इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के कारण दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ गया है. 

हिजबुल्लाह की वजह से बड़ा हुआ है तनाव 

मालूम हो कि लेबनान में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह मौजूदा युद्ध में हमास का समर्थन कर रहा है. युद्ध की शुरुआत के बाद से, हिज़्बुल्लाह आतंकवादी सीमा पर इजरायल को निशाना बना रहे हैं, जिसमें हवाई हमले और गोलीबारी शामिल है. लेबनान की सीमा से लगे इलाकों में इजरायली जवाबी कार्रवाई और हमले में कई हिजबुल्लाह आतंकवादी और नेता मारे गए हैं. 

ईरान में नाबालिगों को भी दी जाती है फांसी 

इसके साथ ही, ईरान पर यमन के हूती विद्रोहियों को भी शरण देने का आरोप है, जो लाल सागर में जहाजों को निशाना बना रहे हैं. यमन के हूती विद्रोही  फिलिस्तीनियों के प्रति अपना समर्थन दिखाने के लिए लाल सागर और अरब सागर में व्यापारिक जहाजों को निशाना बना रहे हैं. हालांकि ईरान में फांसी की सजा कोई नई बात नहीं है. अभी बीते16 दिसंबर को ही यहां मोसाद के लिए काम करने वाले एक एजेंट को फांसी की सजा दी गई. इससे पहले, पिछले साल दिसंबर में भी मोसाद के लिए काम करने के आरोप में 4 लोगों को फांसी दी गई थी. इतना ही नहीं, यहां नाबालिगों को भी फांसी दी जाती है.  एक आंकड़े के अनुसार, 2010 से अब तक ईरान में कम से कम 68 नाबालिगों को फांसी दी गई है.

ये भी पढ़ें: US Space Mission: खुफिया मिशन पर रवाना हुआ अमेरिका सेना का अंतरिक्ष विमान X-37B, जानें कब हुआ लॉन्च

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
NLSIU दीक्षांत समारोह: CJI सूर्यकांत ने छात्रों को किया संबोधित, दी ये सलाह
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
एअर इंडिया ने रद्द की जेद्दा-रियाद की फ्लाइट्स, सऊदी जाने वाली उड़ानों पर क्यों लगी रोक?
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका
कर्ज के लिए मोहताज पाक बनेगा IMF-वर्ल्ड बैंक का अध्यक्ष, 1953 के बाद पहली बार मौका

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget