एक्सप्लोरर

Iran : महिलाओं को पड़ोसी देशों में ले जाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह के सरगना को ईरान ने फांसी पर लटकाया, जानें कौन था वो?

Iran executed Alex: शिया-मुस्लिम बहुल देश ईरान में एक ऐसे नेटवर्क के सरगना को मौत की सजा दी गई है जो वेश्यावृत्ति के लिए पड़ोसी देशों में ईरानी महिलाओं की तस्करी करता था.

Iran executes Shahrooz Sakhnoori: इस्‍लामिक मुल्‍क ईरान (Iran) में एक ऐसे शख्‍स को मौत की सजा दी गई, जिसका नेटवर्क वेश्यावृत्ति के लिए ईरानी महिलाओं की पड़ोसी देशों में तस्करी करता था. ईरान की ज्यूडिशियरी ने 20 मई, शनिवार को यह जानकारी दी.

ज्यूडिशियरी के मुताबिक, शाहरोज सखनूरी, जिसे "एलेक्स" के रूप में जाना जाता था, वो कुछ देशों में ईरानी महिलाओं और लड़कियों की तस्करी करने वाले नेटवर्क सरगना का था. अब उसे ईरान में मृत्युदंड दिया गया है. ईरान की मिजान समाचार एजेंसी ने बताया कि सखनूरी को वेश्यावृत्ति के उद्देश्य से की गई मानव तस्करी के अपराध के लिए यह सजा दी गई. 2020 में सखनूरी को इंटरपोल के साथ समन्वय में मलेशिया में पकड़ लिया गया था और उसके बाद उसे ईरान पहुंचाया गया था.


Iran : महिलाओं को पड़ोसी देशों में ले जाकर वेश्यावृत्ति में धकेलने वाले गिरोह के सरगना को ईरान ने फांसी पर लटकाया, जानें कौन था वो?

मानव तस्करी पर नकेल कसने में विफल रहा ये इस्‍लामिक मुल्‍क
खास बात यह है कि ईरान मानव तस्करी पर नकेल कसने में विफल रहने वाले देशों की अमेरिकी सूची में शामिल है. अमेरिका यह कहता रहा है कि ईरान में मानव तस्करी की घटनाएं होती हैं और ईरानी सरकार ऐसे मामलों में ढुलमुल रवैया अपनाती है. इसके अलावा ईरान के नियम-कायदे भी महिला विरोधी माने जाते हैं; वहां महिलाओं के अधिकारों का हनन होता है.
दो साल पहले ईरान में दो महिलाओं को मानव तस्करी के आरोप में मौत की सजा सुनाई गई थी. हालांकि, अधिवक्ताओं ने कहा कि वे महिलाएं LGBT के अधिकारों के लिए लड़ने वाली एक्टिविस्‍ट थीं और निर्दोष थीं.

ट्रंप के कार्यकाल में ईरान के खिलाफ उठाया गया कदम
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने 2017 में ईरान को मानव तस्करी पर नकेल कसने में विफल रहने के आरोपी देशों की अमेरिकी सूची में शामिल किया. उसके दो साल बाद, अमेरिकी विदेश विभाग ने फिर से ईरान को एक तथाकथित टीयर 3 देश के रूप में नामित किया, इस रिपोर्ट की रैंकिंग उन देशों के लिए है जो अपराध से निपटने के लिए सबसे कम काम करते हैं. अमेरिकी विदेश विभाग की रिपोर्ट-2019 में कहा गया, "ईरान सरकार मानव-तस्करी से निपटने के न्यूनतम मानकों को भी पूरा नहीं करती है और ऐसे अपराधों को रोकने के लिए ढंग से प्रयास भी नहीं करती है."

यह भी पढ़ें: Iran Executions: ईरान ने 3 लोगों को फांसी पर लटकाया, जानें क्‍यों? इस देश में सबसे ज्‍यादा दी जाती है सजा-ए-मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
कूटनीतिक संंबंधों में खटास के बीच भारत की नेपाल PM, बांग्लादेश के साथ हुई बैठक
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
मिडिल ईस्ट में US के 20 से ज्यादा वॉरशिप तैनात, आखिर क्या चाहते हैं ट्रंप?
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप
कौन है वरुण बाचिगारी? जिस पर लगा गर्लफ्रेंड के मर्डर का आरोप

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
यूक्रेन के हमले में 19 की मौत, रूस ने बताया दो साल का सबसे भयावह हमला
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
श्रीलंका टेस्ट सीरीज में किस IPL टीम के कितने खिलाड़ी? GT टीम के सबसे ज्यादा प्लेयर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया, घरवालों को बिना बताए किया 900 किलोमीटर का सफर
'तारक मेहता' के सेट में घुस गया था नाबालिग, टप्पू से हाथ भी मिलाया
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
संसद परिसर में दूध-पानी के साथ प्रदर्शन, सांसदों के अनोखे अंदाज की तस्वीरें
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
अमित शाह के कार्यक्रम में कलेक्टर ने लगाई दौड़, जानें IAS का दिल्ली कनेक्शन
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
कांग्रेस तैयार, सपा ने फंसाया पेंच; अखिलेश यादव के बयान से मिले संकेत
Embed widget