एक्सप्लोरर

Indonesia Flood: इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बाढ़ ने मचाई तबाही, 17 लोगों की मौत

इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर अचानक बाढ़ और भूस्खलन के कारण 17 लोगों की मौत हो गई और 8 लापता हैं. स्थानीय प्रशासन और बचावकर्मी राहत कार्य में जुटे हुए हैं.

Indonesia Flood: इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर भारी बारिश के कारण आई बाढ़ और भूस्खलन से त्रासदीपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस घटना में 17 लोगों की मौत हो चुकी है और आठ लोग अब भी लापता हैं. स्थानीय आपदा प्रबंधन एजेंसी ने राहत और बचाव कार्य जारी रखते हुए इस संकट से निपटने की पूरी कोशिश की है.

सोमवार (20 जनवरी) को मूसलाधार बारिश के चलते जावा द्वीप के मध्य जावा प्रांत के पेकलोंगन रीजेंसी के नौ गांवों में बाढ़ आ गई. बारिश के कारण नदियों में जलस्तर बढ़ने से पवर्तीय क्षेत्रों की मिट्टी और चट्टानें दरक गईं, जिससे भूस्खलन हुआ. कई पेड़ उखड़ गए और मलबे ने गांवों को अपनी चपेट में ले लिया.

रेस्क्यू ऑपरेशन और मरने वालों की संख्या
बचावकर्मियों ने सबसे अधिक प्रभावित पेटुंगक्रिओनो गांव से अब तक 17 डेड बॉडी बरामद किए हैं. 8 लापता ग्रामीणों की तलाश अभी जारी है. रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे अधिकारियों ने कहा है कि 11 घायल लोगों को सुरक्षित निकाला गया है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

मौसमी बारिश और इंडोनेशिया की स्थिति
इंडोनेशिया में अक्टूबर से मार्च तक मौसमी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन आम घटनाएं हैं. यह देश 17,000 द्वीपों का एक समूह है, जहां कई लोग पर्वतीय क्षेत्रों या बाढ़ संभावित मैदानी इलाकों के पास रहते हैं. इस भौगोलिक स्थिति के कारण बाढ़ और भूस्खलन से जान-माल की हानि की संभावना अधिक रहती है.

प्रशासन की तैयारी और भविष्य की चुनौतियां
स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी हैं, लेकिन इस प्रकार की घटनाएं इंडोनेशिया के लिए एक चुनौती बनी हुई हैं. प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए अधिक मजबूत रणनीति अपनाने की जरूरत है. सरकार को इन क्षेत्रों में बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर और आपदा प्रबंधन तंत्र को मजबूत करना होगा ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को टाला जा सके.

ये भी पढ़ें: तुर्किए के स्की रिसॉर्ट होटल में लगी भयंकर आग, 66 की मौत, जान बचाने के लिए बिल्डिंग की छत से कूदे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
‘US बहुत जल्द ईरान पर फैसला करेगा’, तेहरान के साथ तनाव के बीच ट्रंप का बड़ा बयान
Explained: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
खैबर पख्तूनख्वा में इमरजेंसी! दिल्ली के खान मार्केट से 75 साल पुराना रिश्ता क्या?
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध
नहीं सुधर रहा चीन, लद्दाख की 28 जगहों पर किया दावा, नाम बदलने के भारत के कदम का विरोध

वीडियोज

चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'
विपक्ष की चाय पर चर्चा...आम आदमी का बढ़ेगा खर्चा? सटीक विश्लेषण
Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget