एक्सप्लोरर

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में पसरा मातम, भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 हुई, 151 अब भी लापता

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में आए भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियांजुर शहर में था. 5.6 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र बिंदु धरती से महज 10 किमी की गहराई में था.

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में सोमवार को आए भूकंप की त्रासदी ने बड़ी तबाही मचा दी है. यहां भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 268 पहुंच गई है, जबकि 151 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं. भूकंप के झटके इतने जोरदार थे कि कई मिनट तक धरती हिलती रही थी. यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, भूकंप पश्चिम जावा प्रांत के सियांजुर क्षेत्र में केंद्रित था, जिसकी गहराई 10 किलोमीटर (6.2 मील) थी. 

इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा न्यूनीकरण एजेंसी के प्रमुख के अनुसार, भूकंप से अबतक 268 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है, जबकि 151 लोग अब भी लापता हैं. अधिकारियों ने बताया कि भूकंप से प्रभावित क्षेत्र में 22 हजार घरों को नुकसान पहुंचा है. कुदरत की इस मार में 1,000 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. 

सियांजुर शहर था भूकंप का केंद्र

यूएस जियोलॉजिकल सर्वे डेटा के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पश्चिम जावा के सियांजुर शहर में था. 5.6 तीव्रता के इस भूकंप का केंद्र बिंदु धरती से महज 10 किमी की गहराई में था. जिस क्षेत्र में भूकंप आया वह घनी आबादी वाला है. यहां हमेशा भूस्खलन की संभावना बनी रहती है. धरती हिलने से कई इमारतें ढह गई हैं. इमारतों के मलबे से लोगों को निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी है. 

अस्पताल में हुईं सबसे ज्यादा मौतें

सियांजुर के स्थानीय प्रशासन के प्रमुख ने बताया कि अधिकांश मौतें एक अस्पताल में हुई हैं, जहां मरीज भर्ती थे और वह अस्पताल खंडहर में तब्दील हो चुका है. उन्होंने इंडोनेशियाई मीडिया को बताया कि शहर के सयांग अस्पताल में भूकंप के बाद बिजली नहीं थी, जिससे डॉक्टर पीड़ितों का तुरंत इलाज करने में असमर्थ हो गए. जिनमें कुछ मरीजों ने इलाज के आभाव में दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि मरीजों की भारी संख्या के कारण अधिक स्वास्थ्य कर्मियों की तत्काल आवश्यकता थी लेकिन अब चीजें नियंत्रण में है.

मेक्सिको में भी हिली धरती

वहीं मेक्सिको में बाजा कैलिफोर्निया के तट पर मंगलवार को 6.2 तीव्रता का भूकंप आया. भूकंप आते ही वहां अफरातफरी मच गई. लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकलकर रोड पर आ गए. अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) का कहना है कि यह भूकंप बाजा कैलिफोर्निया में लास ब्रिसस के पश्चिम-दक्षिण पश्चिम में लगभग 30 किमी (18.6 मील) की दूरी पर 19 किमी (12 मील) की गहराई में आया. इससे पहले इसी साल सितंबर में भी यहां भूकंप के झटके लगे थे.

ये भी पढ़ें-Earthquake in Mexico: मेक्सिको में आया 6.2 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
केएम तहसीफ सौरी की रहस्यमयी मौत की पूरी कहानी? शेख हसीना की भागने वाली वीडियो...
Explained: इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
इजराइल चुनाव में विदेशी दखल की जांच मोसाद के हाथ में क्यों? जानें खुफिया एजेंसी का सच
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में पोप लियो XIV की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
US मिडटर्म इलेक्शन में पोप की वोटिंग, 2,000 साल का इतिहास बदलने से फर्क क्या?
Explained: US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?
US मिडटर्म इलेक्शन में डेमोक्रेट्स की जीत का कॉर्पोरेट अमेरिका पर क्या असर पड़ेगा?

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget