एक्सप्लोरर

भारत की आबादी 2024 तक चीन से ज्यादा हो जाएगी: संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र: आने वाले सात सालों में भारत की आबादी 1.44 अरब को पार कर जाएगी और चीन को पीछे छोड़ते हुए यह दुनिया की सबसे ज्यादा आबादी वाला देश बन जाएगा. संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट 'संभावित वैश्विक आबादी: पुनरावलोकन 2017' बुधवार को रिलीज हुई, जिसमें दो महत्वपूर्ण बातें सामने आई हैं कि पछिले 50 सालों में भारतीयों की प्रजनन दर आधी होकर 2.3 प्रतिशत हो गई है और पिछले 25 सालों में जीवन प्रत्याशा करीब एक दशक बढ़कर अब लगभग 69 साल हो गई है.

रिपोर्ट के मुताबिक, "करीब सात सालों में भारत की आबादी चीन से ज्यादा हो जाने की संभावना है."

रिपोर्ट में इस बात को उल्लेखनीय खोज कहा गया. रिपोर्ट में कहा गया कि 2024 में दोनों देशों की आबादी करीब 1.44 अरब होने की उम्मीद है, जो वर्तमान में भारत की आबादी 1.34 अरब और चीन की आबादी 1.41 अरब के मुकाबले वृद्धि को दर्शाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, "इसके बाद भारत की आबादी कई दशकों तक बढ़ती रहेगी और 2030 में 1.5 अरब हो जाएगी और 2050 में 1.66 अरब हो जाएगी, जबकि चीन की आबादी 2030 तक स्थिर रहने की उम्मीद है और इसके बाद इसमें धीमी गिरावट आने की उम्मीद है."

भारत की आबादी 2050 के बाद स्थिर होने और इसमें गिरावट होने की संभावना है, जो 2100 तक 1.5 अरब हो जाएगी. फिर चीन की आबादी एक अरब से थोड़ा ज्यादा होगी. भारत में प्रति महिला प्रजनन दर की क्षमता 1975-80 के 4.97 प्रतिशत के मुकाबले घटकर वर्तमान अवधि 2015-20 में 2.3 प्रतिशत हो गई है.

साल 2025-30 तक यह घटकर 2.1 प्रतिशत होने और 2045-50 के दौरान 1.86 प्रतिशत और 2095-2100 के दौरान 1.78 प्रतिशत होने का अनुमान है. भारतीयों की जीवन प्रत्याशा 1990-1995 में 59.2 साल थी, जो वर्तमान अवधि 2015-20 में 68.9 साल हो गई है. विश्व की वर्तमान आबादी 2030 तक बढ़कर 8.6 अरब और 2050 तक 9.8 अरब हो जाने का अनुमान है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
स्पेन: हाई-स्पीड ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर, मौत का आंकड़ा बढ़कर 46 पहुंचा
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल चुनाव के बीच ट्रंप का बड़ा दावा, उनके साथ से नेतन्याहू को हुआ फायदा
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार
इजरायल के एग्जिट पोल के नतीजों पर क्या बोले नेतन्याहू? बताया किसकी बनेगी सरकार

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget