एक्सप्लोरर

Canada: गर्दन में चाकू घोंपकर भारतीय सिख की हत्या करने वाले कनाडाई युवक को 2 साल बाद दी गई ये सजा

Canada Crime News: कनाडा में रहकर पढ़ाई करने वाले एक भारतीय सिख युवक प्रभजोत सिंह (23 वर्ष) की 5 सितंबर, 2021 को चाकू मारकर जान ले ली गई थी. 2 साल बाद उसके हत्यारे को सजा सुनाई गई है.

Killing Of Indian In Canada: कनाडा में भारतीय सिख युवक प्रभजोत सिंह की हत्या के मामले में 2 साल बाद नोवा स्कोटिया के जज ने अपना फैसला सुनाया. जज ने हत्यारोपी कैमरन जेम्स प्रॉस्पर को 9 साल कैद की सजा सुनाई है. कैमरन जेम्स पर आरोप था कि उसने प्रभजोत सिंह को गर्दन में चाकू घोंपकर मारा था.

सजा पाने वाला कैमरन जेम्स प्रॉस्पर एक कनाडाई व्यक्ति है. बताया जाता है कि सितंबर 2021 में नोवा स्कोटिया प्रांत के ट्रूरो शहर में एक अपार्टमेंट के बाहर 21 वर्षीय कैमरन जेम्स प्रॉस्पर ने भारतीय सिख प्रभजोत सिंह कटरी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी.

अपने फैसले में न्यायमूर्ति जेफरी हंट ने कहा कि सिख युवक पर हमला बिना किसी तर्कसंगत कारण के किया गया था. वहीं, आरोपी प्रॉस्पर ने अपने किए पर पश्चाताप जताते हुए मृतक प्रभजोत के परिजनों से माफी मांगी है.

हत्यारे ने अपने किए पर मांगी माफी

कैमरन जेम्स प्रॉस्पर ने माफी मांगते हुए कहा कि उसे अपने किए पर पछतावा है. वहीं, अदालत में सुनवाई के दौरान उसने माना कि उसने हमला जान लेने के इरादे से नहीं किया था. ऐसे में जज ने उसे 9 साल कैद की सजा ही सुनाई.

बता दें कि कनाडा में हत्या के लिए अधिकतम सजा आजीवन कारावास है. पहले इस हत्याकांड में 19 दिसंबर, 2022 को अदालत में पेश होने के दौरान कनाडाई व्यक्ति पर लगे आरोपों को कम किया गया था और फिर उसे दोषी ठहराया गया था.

एक सिख युवक को गोली से भी मारा गया

इसी तरह भारतीय मूल के एक सिख युवक को कनाडा के अलबर्टा प्रांत में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई थी. पीड़ित की पहचान सनराज सिंह के रूप में हुई थी. गोली मारने की यह घटना तीन दिसंबर 2022 की रात को सामने आई थी.

उसी महीने ओंटारियो प्रांत में 3 दिसंबर को एक 21 वर्षीय सिख महिला पवनप्रीत कौर को भी गोली मार दी गई थी. वहीं, नवंबर 2022 में, एक 18 वर्षीय भारतीय मूल के किशोर, महकप्रीत सेठी की ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में एक हाईस्कूल पार्किंग में चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी.

यह भी पढ़ें: अमेरिका में सड़क किनारे खड़े लोगों को रौंदते हुए दौड़ी कार, 8 की मौत, 10 घायल, वीडियो देखकर कांप जाएंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
ईरान के इरादों पर उठाए सवाल! ट्रंप ने तेहरान की लगाई क्लास, कहा- वो बेईमान लोग
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
अमेरिकी सेना ने जहाज पर चलाई गोली, ईरान की नाकेबंदी तोड़ते वक्त किया अटैक
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप
सीरिया के पूर्व राष्ट्रपति बशर अल असद को मौत की सजा, वॉर क्राइम का आरोप

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget