एक्सप्लोरर

ताइवान-चीन तनाव के बीच LAC के पास उड़ रहे लड़ाकू विमानों को लेकर भारत की चेतावनी, बंद करें उकसावे पूर्ण कार्रवाई

India-China Dispute: बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एलएसी के पास चीनी विमान लगातार उड़ान भरते देखे गए. इसे लेकर भारत की तरफ से भी पूरी तैयारी की गई थी.

भारत और चीन के बीच लगातार तनाव बना हुआ है, चीनी सेना की तरफ से हर बार सीमा पर उकसाने वाली हरकतें की जाती हैं. हाल ही में बताया गया था कि एलएसी के नजदीक चीनी फाइटर विमान उड़ान भरते नजर आए. ये विमान भारतीय सीमा के काफी नजदीक थे. अब इसे लेकर भारत की तरफ से सख्त एतराज जताया गया है. भारत ने चीन से दो टूक कहा है कि अपने विमानों को लद्दाख बॉर्डर से दूर रखें. 

उकसाने वाली हरकतें कर रहा चीन
दरअसल भारत और चीन के बीच मंगलवार 2 अगस्त को फिर से सैन्य स्तर की बातचीत हुई. इस बातचीत में भारतीय सेना की तरफ से सीमा पर चीनी विमानों की हरकतों का जिक्र किया गया. भारत ने चीन से कहा कि पिछले एक महीने से लगातार चीनी लड़ाकू विमान लद्दाख सीमा के पास उड़ान भर रहे हैं, ऐसी उकसाने वाली हरकतों को तुरंत बंद किया जाना चाहिए. 

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से एलएसी के पास चीनी विमान लगातार उड़ान भरते देखे गए. इसे लेकर भारत की तरफ से भी पूरी तैयारी की गई थी. सेना के अधिकारी सीमा के नजदीक मंडरा रहे इन चीनी लड़ाकू विमानों पर लगातार नजर बनाए हुए थे. अब इसी मुद्दे को चीन के सामने उठाया गया है. 

चीन की कई देशों से तनातनी
भारत और चीन के बीच ऐसे वक्त ये बातचीत हुई है जब चीन का कई देशों के साथ तनाव चल रहा है. ताइवान के मुद्दे पर चीन और अमेरिका एक दूसरे के सामने हैं. वहीं चीनी सेना की तरफ से ताइवान के नजदीक बड़ा युद्धाभ्यास किया जा रहा है. चीनी लड़ाकू विमान ताइवान सीमा पर गरज रहे हैं और खतरनाक मिसाइलों की टेस्टिंग भी चल रही है. अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे के बाद चीन बौखलाया हुआ है. 

चीन के साथ हुई इस बातचीत में भारतीय वायुसेना की तरफ से एयर कमांडर अमित शर्मा ने हिस्सा लिया. इसी रैंक के चीनी अधिकारी बैठक में शामिल हुए. बताया गया कि इस दौरान चीन की तरफ से इस बात को लेकर ऐतराज जताया गया कि उनके जो फाइटर जेट तिब्बत की सीमा के नजदीक उड़ान भर रहे हैं भारतीय वायुसेना उनकी मॉनिटरिंग कर रही है.  

ये भी पढ़ें - 

China-Pakistan: ताइवान के बाद अब पाकिस्तान के बलूचिस्तान पर चीन की नजर, मिसाइल बंकर की आड़ में कब्जे की तैयारी?

PLA War Drill: जापान के प्रधानमंत्री बोले- चीनी मिसाइलें हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और लोगों के लिए गंभीर समस्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
नेतन्याहू ने PM मोदी को कहा थैंक्यू, फोन पर बात कर बोले- 'रिश्ते मजबूत रहेंगे'
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान
'नहीं मिलेगी सुरक्षा...' पाकिस्तान, सऊदी और तुर्किए के रक्षा समझौते पर आगबबूला हुआ ईरान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget