एक्सप्लोरर

Saudi Arabia on Palestine: फलस्तीन को लेकर फिर भिड़े सऊदी अरब-इजरायल, क्या मिडिल ईस्ट में आने वाला है कोई भूचाल?

Saudi Arabia-Israel on Palestine: सऊदी अरब और इजरायल के बीच फलस्तीन को लेकर विवाद पैदा हो गया है. इस विवाद की वजह एक राजदूत की नियुक्ति है.

Saudi Arabia-Israel Relations: अरब मुल्कों और इजरायल के बीच दुश्मनी का लंबा इतिहास रहा है लेकिन धीरे-धीरे रिश्ते पटरी पर लौटने भी शुरू हुए हैं. संयुक्त अरब अमीरात (UAE), सूडान, मोरक्को और बहरीन ने इजरायल के साथ अपने रिश्तों की शुरुआत की है. लेकिन ऐसा लग रहा है, जैसे मिडिल ईस्ट के बड़े खिलाड़ी सऊदी अरब और इजरायल के रिश्ते अभी सामान्य नहीं होने वाले हैं. दोनों के बीच फलस्तीन को लेकर तनाव पैदा हो गया है.

दरअसल, सऊदी अरब ने शनिवार को जॉर्डन में देश के वर्तमान राजदूत नायेफ अल-सुदैरी को फलस्तीन का अनिवासी राजदूत बनाया. राजदूत को यरुशलम में काउंसल जनरल के तौर पर भी काम करना है. इजरायल के साथ रिश्तों को सामान्य करने को लेकर चल रही चर्चा के बीच इस नए पद का ऐलान किया गया. कहा गया कि यरुशलम में राजदूत के लिए राजनयिक बेस भी होगा. सऊदी अरब को मालूम था कि इजरायल की तरफ से इसका विरोध होगा और ऐसा ही हुआ है.

यरुशलम में स्थायी तौर पर नहीं रहेंगे राजदूत: इजरायल

अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने फलस्तीनी अथॉरिटी में सऊदी अरब के राजदूत के लिए यरुशलम के लिए राजनयिक बेस के विचार को खारिज किया है. इजरायली विदेश मंत्री एली कोहेन ने कहा है कि नए राजदूत नायेफ अल-सुदैरी फलस्तीन अथॉरिटी के साथ मुलाकात कर सकते हैं. मगर उन्हें यहां स्थायी तौर पर रहने नहीं दिया जाएगा. उन्होंने इस मुद्दे पर कहा, 'क्या यरुशलम में कोई अधिकारी बैठेगा? हम इसकी बिल्कुल भी इजाजत नहीं देंगे.'

जॉर्डन से हैंडल होते हैं फलस्तीन के मामले

दूसरी ओर, राजदूत नायेफ अल-सुदैरी ने हाल ही में फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास के राजनयिक सलाहकार मजदी अल-खालिदी को अपने क्रेडेंशियल भी सौंप दिए हैं. जॉर्डन की राजधानी अम्मान में मौजूद सऊदी अरब के दूतावास से ही फलस्तीनी के मामले निपटाए जाते हैं. सऊदी अरब ने एक बार फिर ये दिखा दिया है कि वह फलस्तीन का समर्थक है. उसका मानना है कि फलस्तीन एक देश के रूप में दुनिया के नक्शे पर आना चाहिए और यरुशलम को इसकी राजधानी बनाया जाए. 

क्या मिडिल ईस्ट में बिगड़ेंगे हालात? 

2020 में 'अब्राहम अकॉर्ड' के जरिए यूएई, बहरीन, सूडान और मोरक्को जैसे चार अरब मुल्कों ने इजरायल के साथ अपने रिश्तों की शुरुआत की. इसे मिडिल ईस्ट में शांति के तौर पर देखा गया. अब्राहम अकॉर्ड को उसके अंजाम तक पहुंचाने वाला अमेरिका अब इजरायल और सऊदी अरब की सुलह कराने में जुटा हुआ है. सऊदी अरब फलस्तीन का समर्थक है और यही बात इजरायल को खटकती है. इजरायल किसी भी कीमत पर फलस्तीन के तौर पर एक नया देश बनने नहीं देना चाहता है. 

फिलहाल ऐसे हालात नहीं बन रहे हैं, जिनकी वजह से सऊदी अरब और इजरायल फलस्तीन के मुद्दे पर बुरी तरह भिड़ जाएं. अरब के कुछ मुल्कों के साथ तो इजरायल ने रिश्ते बना ही लिए हैं. ऐसे में उम्मीद यही जताई जा रही है कि अगर हालात काबू से बाहर होंगे, तो भी बाकी के मुल्क इसे संभाल लेंगे. लेकिन इजरायल ने जिस तरह राजदूत को लेकर बयान दिया है, उससे सऊदी अरब नाराज हो सकता है. इसका सीधा असर दोनों के बीच रिश्तों को सामान्य करने के लिए चल रही बातचीत पर देखने को मिल सकता है. 

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब की किस 'हरकत' से नाराज हुआ रूस? बयान जारी कर लगा कोसने

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget