एक्सप्लोरर

UK News: ब्रिटेन में भारतीय मूल के शख्स को क्यों मिली 18 साल की सजा, करतूत जानकर चौंक जाएंगे

Indian Jailed in UK: 50 वर्षीय भारतीय शख्स को लन्दन में चार महिलाओं से बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 18 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. शख्स नौकरी देने के नाम पर महिलाओं को बनाता था शिकार.

London: लंदन में भारतीय मूल के एक शख्स को चार महिलाओं से बलात्कार और यौन उत्पीड़न करने के आरोप में 18 साल की जेल की सजा सुनाई गई है. दोषी शख्स अपने मसाज पार्लर में नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिलाओं को अपना शिकार बनाता था. 

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, 50 वर्षीय भारतीय शख्स की पहचान रघु सिंगामनेनी की रूप में हुई है, जिसे मेट्रोपॉलिटन पुलिस की जांच के बाद शुक्रवार को वुड ग्रीन क्राउन कोर्ट में सजा सुनाई गई. जूरी ने रघु सिंगमनेनी को सर्वसम्मति से चार महिलाओं से जुड़े बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया.अदालत ने माना कि दोषी शख्स होलोवे रोड और हाई रोड पर दो मसाज पार्लर चलाता था, जहां उसने महिलाओं को नौकरी का लालच देकर उनके साथ बलात्कार किया. 

जॉब ऐप पर देता था विज्ञापन 

मेट्रोपॉलिटन पुलिस ने कहा कि रघु सिंगामनेनी महिलाओं को पार्लर में काम करने के लिए जॉब ऐप पर विज्ञापन देता था. जिसके बाद वह महिलाओं से मिलने के लिए अपॉइंटमेंट लेता था और फिर यौन उत्पीड़न करता था. जांच का नेतृत्व करने वाले डिटेक्टिव कांस्टेबल हुसैन सईम ने कहा कि इस व्यक्ति ने महिलाओं को नौकरी लालच देकर यौन उत्पीड़न जैसा घिनौना काम किया . हुसैन सईम के अनुसार, रघु कम उम्र की युवतियों को नौकरी देने के बाद शराब पीने को मजबूर करता था. जिसके बाद वह अपने मंसूबों को अंजाम देता था. 

युवतियों को पिलाता था शराब 

 दोषी की शिकार 17 वर्षीय एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह रघु से पार्लर में मिली थी, उसने उसे एक गिलास प्रोसेको (शराब) दी, इससे वह नशे में हो गई. इसके बाद रघु उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने उसके साथ बलात्कार की कोशिश की और यौन उत्पीड़न किया. दूसरा अपराध हाई रोड पार्लर में हुआ, जब रघु ने 19 साल की एक लड़की से मालिश के लिए कहा और उसे वोदका पीने के लिए मजबूर करने के बाद उसके साथ बलात्कार किया.  बाकी की घटनाएं भी रघु ने इसी अंदाज में अंजाम दी हैं.

इस बात से था बेखौफ

पुलिस के अनुसार, दोषी को लगता था कि नौकरी के दबाव में पीड़ित युवतियां कभी अपना मुंह नहीं खोल पाएंगी. ऐसे में वह बेखौफ होकर उनके साथ यौन उत्पीड़न करता रहा, लेकिन ने कोर्ट के सामने बोलने की हिम्मत दिखाई, जिसके बाद उसके खिलाफ सजा सुनाई गई. 

ये भी पढ़ें: Greece Boat Tragedy: पाकिस्तानी होने की मिली सजा! रिपोर्ट का दावा- गंवानी पड़ी सैकड़ों को जान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
पाकिस्तान ने फिर की नापाक हरकत, इशाक डार ने बोला झूठ तो भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब, कहा- आतंकवाद...
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?
डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम, भारत-पाकिस्तान पर कितने प्रतिशत लगाया?

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget