एक्सप्लोरर

भारत में पढ़ाई करके अमेरिका गए जोड़े ने कॉलेज को दान किए 7,19,65,000 रुपए

बिट्स पिलानी से जुड़े अमेरिका स्थित एक जोड़े ने एक मिलियन डॉलर (7,19,65,000 रुपए) की राशि संस्थान को दान में दी है. संस्थान ने बताया कि जोड़े ने उन्हें ये राशि कैंपस प्रोग्राम के लिए दी है.

नई दिल्ली: कॉलेज से पास होने के बाद छात्रों का लगाव वहां से बना रहता है और इसी लगाव की वजह से वो अपने कॉलेज से जुड़े रहते हैं. इनमें से कई छात्र कॉलेज की तमाम तरीकों से मदद करते हैं लेकिन प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग और साइंस इंस्टीट्यूट बिट्स पिलानी के दो पूर्व छात्रों ने अपने इस संस्थान के लिए जो किया है उसकी सुर्खियां बन गईं. इस संस्थान से जुड़े अमेरिका स्थित एक जोड़े ने एक मिलियन डॉलर (7,19,65,000 रुपए) की राशि बिट्स पिलानी को दान में दे दी.

मीडिया में मौजूद रिपोर्ट्स के मुताबित इस बात की जानकारी खुद संस्थान ने दी है. संस्थान ने बताया कि जोड़े ने उन्हें ये राशि कैंपस प्रोग्राम के लिए दी है. वहीं, ये जानकारी भी साझा की गई कि संस्थान के इतिहास में उसे मिला ये अब तक का सबसे बड़ा दान है. प्रशांत और अनुराधा पालकुर्थी के जोड़े ने इस राशि के दान की घोषणा बीते शुक्रवार को तब की जब प्रशांत के 1978-83 बैच का सालगिरह समारोह मनाया जा रहा था.

इस समारोह के दौरान दुनिया भर से 200 से ज़्यादा पूर्व छात्र उन पलों को जीन के लिए इकट्ठा हुए थे जो उन्होंने इस कैंपस में जिए थे. ये जश्न 16 से 18 नवंबर के बीच राजस्थान के मरुस्थल वाले पिलानी शहर में मनाया गया. संस्थान के प्रोफेसर ने कहा, "इस पैसे के साथ बिट्स पिलानी एक अभियान शुरू कर रहा है जिसके तहत रिसर्च के लिए 100 करोड़ का फंड जारी किया जाएगा."

प्रशांत पालकुर्थी यूएस स्थित रिफ्लेक्सिस सिस्टम्स के संस्थापक और सीईओ हैं और जुजू प्रोडक्शंस की संस्थापक उनकी पत्नी अनुराधा अमेरिका में एक पेशेवर गायक और रेडियो पर्सनैल्टी हैं. बिट्स पिलानी में प्रवेश के 40 सालों का जश्न मनाने वाले समारोह में बोलते हुए प्रशांत ने कहा, "हम अपने संस्थान को कुछ वापस देना चाहते थे क्योंकि इसने हमें इतना दिया और यहां से हमने अपना सफर शुरू किया."

1984 में बिट्स का हिस्सा बनीं अनुराधा ने कहा कि संस्थान को बुनियादी ढांचे और अनुसंधान सहित कई क्षेत्रों में मदद जरूरत है. उन्होंने कहा, "हम उम्मीद करते हैं कि हमारे इस कदम के बाद पूर्व छात्रों के इस परिवार से जुड़े बाकी लोग भी संस्थान के लिए कुछ करेंगे."

ये भी देखें

अमृतसर बम ब्लास्ट: आतंकवाद पर UPA बनाम NDA, देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अमेरिका पर रत्तीभर भरोसा नहीं', डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों के बीच गालिबाफ की दो टूक, कहा- ईरान जंग के लिए तैयार
'US पर रत्तीभर भरोसा नहीं', ट्रंप की धमकी के बीच ईरान की दो टूक, कहा- हम जंग को तैयार
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- अगर जहाजों पर हमला हुआ तो.....
डोनाल्ड ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक
ट्रंप बोले- अगर मेरी हत्या होगी तो मैंने दे दिया आदेश, ईरान के साथ बम से फिर कैसा होगा सलूक

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से बवाल, BJP जिलाध्यक्ष समेत पूरी टीम ने दिया सामूहिक इस्तीफा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
राजपाल यादव को चेक बाउंस केस में 3 महीने की सजा, पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
राजपाल यादव की पत्नी राधा यादव पर भी लगा जुर्माना, नहीं भरा तो काटनी होगी जेल
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
Mumbai News: मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
मुंबई में मराठी साइनबोर्ड पर सख्ती, 10 लाख से प्रतिष्ठानों की जांच; नियम तोड़ने पर लगा जुर्माना
Embed widget