एक्सप्लोरर

न्यूयॉर्क में नदी में बहता मिला भारतीय मूल के गणितज्ञ का शव, गम में डूबा परिवार

बिप्रोजीत ने बताया कि उनका भाई क्रिप्टोकरंसी सुरक्षा कार्यक्रम पर काम कर रहा था. ऑनलाइन उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार शुव्रो ने कृत्रिम मेधा के क्षेत्र में भी काम किया था.

क्रिप्टोकरंसी (आभासी मुद्रा) एवं कृत्रिम मेधा के क्षेत्र में कार्यरत भारतीय मूल के 31 वर्षीय गणितज्ञ का शव यहां हडसन नदी में बहता मिला. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. रिपोर्ट में कहा गया है कि गणितज्ञ शुव्रो बिस्वास संभवत: मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे.

‘न्यूयॉर्क पोस्ट’ ने बताया कि शुव्रो का शव नदी में मिला. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुव्रो की मौत के पीछे किसी प्रकार का षड्यंत्र होने का तत्काल कोई सबूत नहीं मिला है. शुव्रो के भाई बिप्रोजीत बिस्वास (34) ने बताया कि वह और उनका परिवार इस खबर से बहुत दु:खी हैं.

बिप्रोजीत ने बताया कि शुव्रो मानसिक बीमारी से जूझ रहे थे और उनके परिवार ने इससे उबरने में उनकी मदद करने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ. बिप्रोजीत के हवाले से समाचार पत्र ने कहा, ‘‘हम पूरी तरह टूट गए हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह बहुत अच्छा इंसान था.’’

बिप्रोजीत ने बताया कि उनका भाई क्रिप्टोकरंसी सुरक्षा कार्यक्रम पर काम कर रहा था. ऑनलाइन उपलब्ध प्रोफाइल के अनुसार शुव्रो ने कृत्रिम मेधा के क्षेत्र में भी काम किया था.
 बिप्रोजीत ने बताया कि परिवार को पिछले एक साल से शुव्रो के व्यवहार में बदलाव नजर आने लगा था, लेकिन वह अपनी बातें अकसर किसी के साथ साझा नहीं करते थे. शुव्रो के परिवार ने उससे किसी से अपने मन की बात साझा करने की अपील की थी.

उन्होंने कहा, ‘‘हमने उसे पेशेवर मदद लेने के लिए मनाने की पूरी कोशिश की, लेकिन वह हमेशा इस बात से इनकार कर देता था कि उसे किसी मनोचिकित्सक की मदद की आवश्यकता है.’’

रिपोर्ट के अनुसार, शुव्रो के अपार्टमेंट के प्रबंधन ने आग लगाने, खुलेआम चाकू दिखाकर डराने और लिफ्ट में खून के धब्बे लगाने समेत कथित अजीबो-गरीब कृत्यों के कारण उन्हें इमारत से निकाले जाने का अनुरोध करते हुए मैनहट्टन सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. शहर के चिकित्सकीय जांच अधिकारी शुव्रो की मौत के कारण का पता लगाएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget