एक्सप्लोरर

6 टिकट खरीदने पर मिला एक फ्री, उसी ने बना दिया रातों-रात करोड़पति, जानें कैसे लगा जैकपॉट

UAE: यूएई में रहने वाले भीरतीय प्रवासी राजीव अरिकट्ट ने 33 करोड़ की लॉटरी जीती है. अरिक्कट्ट पिछले तीन सालों से टिकट खरीद रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें जीत मिली है.

UAE Lottery: यूएई में रहने वाले भारतीय प्रवासी राजीव अरिक्कट्ट के हाथ 33 करोड़ की लॉटरी लगी है. दरअसल,बिग-टिकट अबू धाबी वीकली ड्रॉ में राजीव 15 मिलियन दिरहम यानी करीब 33 करोड़ रुपये जीते हैं. खलीज टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, लॉटरी में अरिक्कट्ट के जीतने की उम्मीद सबसे ज्यादा थी, क्योंकि उन्होंने लकी ड्रॉ की 6 टिकटें खरीदी थी. 

हालांकि लॉटरी जीतना अरिक्कट्ट के लिए पूरी तरह से आश्चर्यजनक था, क्योंकि उसने सिर्फ 6 टिकटें खरीदी थी, जिसमें से टिकट नंबर 260 खरीदने पर उसे एक टिकट फ्री मिला, जिसकी संख्या 037130 थी और इसी टिकट से उनके हाथ लॉटरी लगी.

कौन है राजीव अरिक्कट्ट?

40 वर्ष के राजीव अरिक्कट्ट केरल के रहने वाले हैं. जो पिछले दस सालों से अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ यूएई में रह रहे हैं. अरिक्कट्ट यूएई के अल ऐन शहर में आर्किटेक्चरल फर्म में काम करते हैं. बता दें कि अरिक्कट्ट पिछले तीन साल से वीकली ड्रॉ में भाग ले रहे थे, लेकिन इस बार उन्हें जीत हासिल हुई है. अरिक्कट्ट और उनकी पत्नी ने मिलकर इस बार 7 और 13 नंबर वाली टिकट खरीदी थी, जो उनके दोनों बच्चों की डेट ऑफ बर्थ है.

पिछले तीन सालों से खरीद रहे हैं टिकट

खलीज टाइम्स से बात करते हुए अरिक्कट्ट ने कहा कि मैं पिछले 10 साल से अल ऐल में रह रहा हूं और तीन सालों से टिकट खरीद रहा हूं. यह पहली बार है जब मुझे जीत मिली है. उन्होंने कहा, "मैंने और मेरी पत्नी ने 7 और 13 नंबर वाली टिकट खरीदी थी, जो हमारे बच्चों की जन्मतिथि है. दो महीने पहले मैं डीएच-1 मिलियन में कुछ अंको से चूक गया था, लेकिन इस बार मैं भाग्यशाली रहा." 

जीत मिलना था आश्चर्यजनक

अरिक्कट्ट ने कहा कि जब घोषणा हुई तब मैं नि:शब्द था. मैं अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकता. उन्होंने कहा, मैं पिछले तीन सालों से रिचर्ड की आवाज सुन रहा हूं. जब उन्होंने विजेताओं को बुलाया तब मैं उनकी आवाज पहचान गया था, लेकिन मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे पहला पुरस्कार मिलेगा, ये मेरे लिए आश्चर्य की बात थी.

ये भी पढ़ें- Mani Shankar Aiyar on Pakistan: मणिशंकर अय्यर का फिर दिखा PAK प्रेम, बोले- पाकिस्तानी हैं हिंदुस्तान की 'सबसे बड़ी संपत्ति'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं
गरबा, सिंदूर खेला... न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने दी नवरात्र की शुभकामनाएं

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget