एक्सप्लोरर

ट्रंप के देश में भारतीय नागरिक की हत्या, पत्नी और बेटे के सामने ही धड़ से अलग कर दिया सिर; भारत ने क्या दिया रिएक्शन? 

अमेरिका में भारतीय नागरिक का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. इस वारदात को अपराधी ने पत्नी और बेटे के सामने ही अंजाम दिया है. इस घटना पर अब भारत का रिएक्शन आया है.

अमेरिका के डलास शहर में एक चौंका देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक मोटल में मामूली विवाद के दौरान पत्नी और बेटे के सामने ही एक भारतीय का सिर धड़ से अलग कर दिया गया. मृतक की पहचान 50 वर्षीय चंद्रमौली नागमल्लैया के रूप में हुई है. इस घटना पर ह्यूस्टन स्थित भारतीय दूतावास ने प्रतिक्रिया दी है.

भारत ने इस घटना पर क्या कहा? 

भारत के ह्यूस्टन स्थित महावाणिज्यिक दूतावास ने इस घटना पर कहा, 'भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं. उनकी टेक्सास के डलास स्थित कार्यस्थल पर निर्मम हत्या कर दी गई. हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं. आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है. हम मामले पर बारीकी से नज़र रख रहे हैं.'

पत्नी और बेटे के सामने काट दिया सिर

यह घटना 10 सितंबर की सुबह डाउनटाउन डलास के पूर्व में स्थित सूट्स मोटल की है. पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेस ने हिंसक झड़प के दौरान नागमल्लैया की पत्नी और बेटे के सामने ही हत्या कर दी. मोटल में काम करने वाले कोबोस-मार्टिनेज को गिरफ्तार कर लिया गया है और उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है.

क्यों हुआ था विवाद?

गिरफ्तारी हलफनामे के मुताबिक, यह हमला टूटी हुई वॉशिंग मशीन के इस्तेमाल को लेकर हुए विवाद के कारण हुआ. सीबीएस न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, नागमल्लैया ने कथित तौर पर कोबोस-मार्टिनेज और उनकी एक महिला सहकर्मी से कहा था कि वे मोटल के कमरे की सफाई करते समय इसका इस्तेमाल न करें.

किस बात से गुस्से में था कोबोस-मार्टिनेज?

हलफनामे में कहा गया है कि कोबोस-मार्टिनेज इस बात से नाराज थे कि नागमल्लैया ने उन्हें कहने के बजाय महिला सहकर्मी के जरिए संदेश भेजा था. वीडियो सबूत में कोबोस-मार्टिनेज को कमरे से बाहर निकलते, अपने पास से एक चाकू निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए दिखाया गया है. मोटल के एक कर्मचारी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने 108 से लेकर कार्यालय तक उसका पीछा किया.   

नागमल्लैया चीखते हुए मोटल ऑफिस की ओर भागा, जहां उसकी पत्नी और बेटा मौजूद थे. उन्होंने कई बार बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस के अनुसार कोबोस-मार्टिनेज ने उन्हें धक्का देकर हमला जारी रखा. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने नागमल्लैया का मोबाइल फोन और कार्ड निकाल लिया और फिर तब तक हमला जारी रखा जब तक पीड़ित का सिर उसके शरीर से अलग नहीं हो गया.

पहले भी जेल जा चुका है कोबोस-मार्टिनेज

हलफनामे में कहा गया है कि कोबोस-मार्टिनेज ने मृतक के सिर को पार्किंग में दो बार लात मारी, फिर उसे उठाकर कूड़ेदान में ले गया और उसमें डाल दिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है. उसे अब डलास काउंटी जेल में हत्या के एक गंभीर आरोप में रखा गया है. कोबोस-मार्टिनेज का आपराधिक इतिहास रहा है, जिसमें फ्लोरिडा में कार चोरी के लिए गिरफ्तारी के साथ-साथ ह्यूस्टन में एक बच्चे के साथ मारपीट और अभद्रता के आरोप भी शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
'न जेल का डर, न मौत का', शेख हसीना ने भारत से बांग्लादेश को ललकारा, पढ़ें पूरा संबोधन
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप ने ईरान पर क्यों नहीं किया वर्ल्ड वॉर जैसा अटैक? किया खुलासा
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे
ट्रंप के टैरिफ बम से अमेरिका घायल, अमेरिकन्स का हो गया तगड़ा नुकसान, जानें कैसे

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
राहुल गांधी को BJP में कौन नेता पसंद? दिया जवाब, 'हैलो अंकल...'
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
सरकार की कमी, पैलेट गन, 6% शिक्षा बजट..., Gen Z के सामने मोहन भागवत का कबूलनामा
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
कांवड़ियों पर टिप्पणी को लेकर साजिद रशीदी पर भड़के BJP विधायक, NSA लगाने की मांग
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
AI डीपफेक पर सरकार का एक्शन, फर्जी फोटो-वीडियो पर 3 घंटे में होगी कार्रवाई
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच नेतन्याहू का PM मोदी को फोन, जानें क्या हुई बात
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
Embed widget