एक्सप्लोरर

US Stop Eye Drop Import: अमेरिका ने भारतीय आई ड्रॉप पर लगाई रोक, दवा कंपनी को 50 हजार ट्यूब वापस भेजीं

US: अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने माना है कि उन्होंने दवाई के इस्तेमाल करने से पहले उस फैक्ट्री का दौरा नहीं किया था, जो भारत में स्थित है.

US Stop Ezricare Eye Drop Import: भारत से अमेरिका (America) निर्यात किए जाने वाला इजी केयर आर्टिफिशियल आई ड्रॉप (Ezricare Eye Drop) पर यूएस की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही इस्तेमाल करने को लेकर चेतावनी दे रखी थी. अब फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने आई ड्रॉप के निर्यात पर रोक लगाने का फैसला किया है. दरअसल, ये मामला तब सामने आया था, जब आई ड्रॉप की इस्तेमाल करने की वजह से अमेरिका में लोगों को परेशानी हुई थी.

वहीं, हाल के दिनों में आई ड्रॉप की वजह से तीन मौतें हो चुकी है. आठ मामलों में लोग अंधे हो चुके है और दर्जन भर लोग इससे प्रभावित भी है. अमेरिका के Centers for Disease Control and Prevention (CDC) ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इसके फैलने की आशंका जताई, क्योंकि ये एक आदमी से दूसरे आदमी में भी फैल रही थी.

दवाई के इस्तेमाल करने से पहले दौरा नहीं किया
अमेरिका के फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने माना है कि उन्होंने दवाई के इस्तेमाल करने से पहले उस फैक्ट्री का दौरा नहीं किया था, जो भारत में स्थित है. हालांकि, मामला उजागर होने के बाद फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने प्लांट का दौरा किया, जिसे ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर के तरफ से संचालित किया जाता है.

वहीं अमेरिका की फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन पहले भी चीन और भारत के तरफ से बनाए जाने वाले दवाओं को लेकर लापरवाही बरतने को लेकर आलोचना का सामना कर चुकी है. आपको बता दें कि भारत और चीन दो ऐसे देश हैं, जहां सबसे ज्यादा मात्रा में दवाओं का निर्माण किया जाता है. फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने पहले ही अमेरिका के दवा विक्रेताओं को आई ड्रॉप दुकानों से हटाने का अनुरोध कर चुकी है.

50,000 ट्यूब को मंगवाया
वहीं भारत की ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर ने अमेरिकी बाजार से आंख की दवा की 50,000 ट्यूब को बैक्टीरिया संक्रमण के कारण वापस मंगाया है. अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने यह जानकारी दी. अपनी नवीनतम रिपोर्ट में अमेरिकी स्वास्थ्य नियामक ने कहा कि चेन्नई स्थित दवा कंपनी ने अमेरिकी बाजार में आर्टिफिशियल आई ऑइंटमेंट के प्रभावित लॉट को वापस लेने का फैसला किया है.

अमेरिका फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (USFDA) ने कहा कि प्रभावित लॉट चेन्नई स्थित ग्लोबल फार्मा हेल्थकेयर की ओर से निर्मित किया गया है जबकि न्यूयॉर्क की डेलसम फार्मा के तरफ से अमेरिकी बाजार में इसका वितरण किया गया.

ये भी पढ़ें:Mobile Phones: 50 साल पहले आज ही के दिन हुई थी मोबाइल से पहली कॉल, अमेरिकी इंजीनियर ने किया था आविष्कार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
पाकिस्तान ने अपने ही देश कर डाली एयरस्ट्राइक, 28 लोगों को उतारा मौत के घाट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget