एक्सप्लोरर

Israel-Hamas War: आतंकी हमले में भारतीय इजरायली सैनिक की हुई मौत, मणिपुर और मिजोरम से है रिश्ता

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग के दौरान एक भारतीय इजरायली सैनिक की मौत हुई है. आतंकी ने आईडीएफ यूनिट पर गैस टैंकर से टक्कर मारी थी.

Israel-Hamas War: इजरायल और हमास के बीच पिछले 11 महीनों से जारी जंग के बीच एक भारतीय मूल के सैनिक की मौत हुई है. बुधवार को इजरायली सेना IDF ने बताया कि 24 वर्षीय स्टाफ सार्जेंट गेरी गिदोन हांघल की एक आतंकी हमले में मौत हुई है. वह इजरायली शहर मोफ हागैलिल के रहने थे. गेरी गिदोन हांघल केफिर ब्रिगेड की नहशोन बटालियन के सैनिक थे और वेस्ट बैंक के पास आसफ जंक्शन पर तैनात थे. हांघल की मौत को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है, जिसमें बताया गया है कि उनका भारत से मूल जुड़ाव था और वह भारतीय यहूदी थे.

भारतीय इजरायली सैनिक की मौत को लेकर इजरायली एक्टिविस्ट हनन्या नफ्ताली ने एक्स पर पोस्ट किया है. उन्होंने इस घटना पर दुख जताते हुए इसे हृदयविदारक कहा है. नफ्ताली ने बताया कि गेरी गिदोन हांघल 24 वर्षीय भारतीय यहूदी आईडीएफ सैनिक थे, जिनकी यहूदिया और सामरिया में एक भयानक हमले में मौत हो गई. नफ्ताली ने कहा कि हांघल ने इजरायल की रक्षा करते हुए अपने जीवन को बलिदान कर दिया. नफ्ताली ने देश के लोगों से उनके नाम को याद रखने और उनके बलिदान का सम्मान करने की अपील की है. 

मृतक सैनिक का क्या है भारत से जुड़ाव
इसके अलावा नोफ हागैलिल के मेयर ने भी हांघल को श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने कहा, 'नोफ हागैलिल शहर स्टाफ सार्जेंट हांघल के निधन पर शोक में डूबा हुआ है. हांघल गिदोन बेनी मेनाशे समुदाय के सदस्य थे जो मेरे दिल के बहुत करीब हैं. इस समुदाय के लोग अच्छे, विनम्र और देशभक्त लोग हैं.'  टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के मुताबिक, बेनी मेनाशे समुदाय के लोग भारत के पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर और मिजोरम के रहने वाले यहूदी समुदाय के लोग हैं. इजरायल की 10 खोई हुई जनजातियों में बेनी मेनाशे की पहचान हुई है. रिपोर्ट के मुताबिक, मौजूदा समय में करीब 5 हजार यहूदी मणिपुर और मिजोरम में रह रहे हैं. वहीं करीब 5 हजार यहूदी पहले ही इजरायल जा चुके हैं. 

गैस टैंकर से हुआ आतंकी हमला
हमले के बाद इजरायली फोर्स ने जवाबी हमले में आतंकी को मार गिराया है. उसकी पहचान 58 वर्षीय हेइल धाइफल्लाह के रूप में हुई है, जो फिलिस्तीनी नंबर प्लेट के गैस टैंकर को लेकर जंक्शन पर लगी आईडीएफ यूनिट की तरफ बढ़ा और बस स्टॉप से टकरा गया. इस हमले में हांघल गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटनास्थल पर मौजूद अन्य फौजियों ने जवाबी कार्रवाई में आंतकी को मार गिराया है. यह आतंकी रामल्लाह के पास रफत का रहने वाला बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः Hijab Ban: इस मुस्लिम देश ने ही हिजाब पहनने पर लगा दिया बैन, अगर पहनी तो मिलेगी ये सजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
भारत-बांग्लादेश के रिश्तों में गर्मजोशी नहीं! क्या अब बर्फ पिघलेगी?
Xप्लेन: ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
ओमान को ट्रंप की बमबारी की धमकी, किस देश की सेना अधिक ताकतवर, जानिए
एक्सप्रेसवे से लेकर बिल्डिंग पानी में डूबी, 36 घंटे की बारिश से रावलपिंडी बेहाल
एक्सप्रेसवे से लेकर बिल्डिंग पानी में डूबी, 36 घंटे की बारिश से रावलपिंडी बेहाल
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान
ऑपरेशन सिंदूर डॉक्यूमेंट्री: पाकिस्तान की उड़ी नींद, रात 2 बजे आया बयान

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
‘हॉरर फिल्म जैसा था मंजर’, कोलकाता होटल अग्निकांड की आपबीती
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
सत्येंद्र जैन केस: कांग्रेस का केजरीवाल पर निशाना, 'जो आदमी...'
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Guru Gochar 2026: सुबह मोबाइल देखने की आदत पड़ सकती है भारी
सुबह उठते ही देखते हैं मोबाइल? आज 19 अगस्त से ये आदत पड़ सकती है भारी
Viral Video: सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
सालों बाद पत्नी के क्लिनिक पर मरीज बनकर पहुंचा पति, सरप्राइज देख चीख उठी बीवी
Embed widget