एक्सप्लोरर

भारत में भी आएगी रूस की कोरोना वैक्सीन! भारतीय दूतावास ने क्लीनिकल ट्रायल से जुड़ी मांगी जानकारी

रूस ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन को ‘स्पुतनिक V’ नाम दिया है, जो सोवियत संघ द्वारा 1957 में छोड़े गए दुनिया के पहले मानव निर्मित उपग्रह का नाम था.

मॉस्को: रूस में मंजूर की गई दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन स्पूतनिक वी में भारत भी रूचि ले रहा है. मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास रूसी चिकित्सा अनुसंधान संस्थान के संपर्क में है. 11 अगस्त को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दुनिया की पहली कोरोना वैक्सीन लॉन्च की थी. इसे मॉस्को में स्थित गमालेया इंस्टीट्यूट ने इस वैक्सीन को विकसित किया है. अब भारतीय दूतावास ने वैक्सीन के फेज वन और फेज-टू के क्लीनिकल ट्रायल से जुड़ा डेटा मुहैया कराने के लिए कहा है.

रूसी वैक्सीन के रिसर्च और ट्रायल की फंडिंग रसियन डायरेक्टर इंवेस्टमेंट फंड (RDIF) ने की है. इसी कंपनी के पास मार्केटिंग और एक्सपोर्ट का अधिकार है. भारतीय कंपनियों ने RDIF से फेज-1 और फेज-2 के ट्रायल की तकनीकी जानकारी मांगी है.

हालांकि, रूस की वैक्सीन को लेकर लगातार सवाल उठाए जा रहे हैं. इसका कारण ये है कि वैक्सीन का अभी तक सिर्फ दो चरणों का ही ट्रायल किया गया है और तीसरे चरण से पहले ही रूस ने इसकी सफलता का ऐलान कर दिया. यही कारण है कि विशेषज्ञ इस वैक्सीन के सुरक्षित और असरकारी होने पर सवाल उठा रहे हैं और संदेह की नजर से देख रहे हैं. किसी भी वैक्सीन को इजाजत मिलने से पहले तीसरे चरण का ट्रायल बेहद अहम माना जाता है क्योंकि इसमें भारी संख्या में लोगों पर वैक्सीन का परीक्षण किया जाता है.

2 चरणों के ट्रायल के बाद उत्पादन शुरू वैक्सीन के असर को लेकर सवाल उठाए जाने के बावजूद रूस ने इसका निर्माण शुरू कर दिया है और अब उसे पहली खेप मिल चुकी है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस की न्यूज एजेंसी इंटरफैक्स ने रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के हवाले से बताया है कि हाल ही में देश में इसका उत्पादन शुरू हुआ और अब पहला बैच सरकार को मिल चुका है.

हालांकि, रूस के राष्ट्रपति ने सभी आशंकाओं का खारिज कर दिया और कहा कि उनकी बेटी ने ही इसकी खुराक ली है और इसका अच्छा असर उस पर दिखा. यही कारण है कि रूस ने इस वैक्सीन के विस्तृत उत्पादन की शुरुआत कर दी. गमालेया इंस्टीट्यूट के मुताबिक दिसंबर और जनवरी तक हर महीने 50 लाख वैक्सीन उत्पादन की क्षमता हासिल हो जाएगी. रूस ने साथ ही दावा भी किया है कि उन्हें दुनिया के कई देशों से वैक्सीन के लिए ऑर्डर मिल चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
अमेरिका और भारत के बीच बड़ी ड्रोन डील, ड्रैगन की बढ़ेगी टेंशन!
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget