एक्सप्लोरर

US Congress: भारत के कश्मीर से ताल्लुकात रखने वाली क्रिस्टल कौल लड़ेंगी अमेरिकी संसद के लिए चुनाव, जानें कौन हैं वो

US Congress: मूल रूप से भारत के कश्मीर से ताल्लुक रखने वाली क्रिस्टल कौल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ने जा रही हैं, जिसको लेकर उन्होंने खुद ऐलान किया है.

US: भारतीय मूल की विदेश नीति और राष्ट्रीय सुरक्षा विशेषज्ञ क्रिस्टल कौल अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ेंगी. उन्होंने खुद इस बात की घोषणा करते हुए कहा है कि वह सार्वजनिक सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य देखभाल जैसे मुख्य मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करते हुए वर्जीनिया के कांग्रेस जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुनाव लड़ेंगी.

मूल रूप से भारत के कश्मीर से ताल्लुकात रखने वाली कौल अगर 2024 में चुनी गईं, तो कांग्रेस सदस्य प्रमिला जयपाल के बाद वह प्रतिनिधि सभा के लिए चुनी जाने वाली दूसरी भारतीय-अमेरिकी महिला होंगी. गौरतलब है कि प्रमिला जयपाल की बहन सुशीला जयपाल ने भी ओरेगॉन के तीसरे कांग्रेसनल जिले से कांग्रेस की दौड़ में अपनी किस्मत आजमाई है. 

इस वजह से कौल ने लिया फैसला 

डेमोक्रेटिक पार्टी से कौल और सुशीला जयपाल दोनों को नवंबर 2024 के आम चुनावों के लिए पार्टी का नामांकन हासिल करने के लिए अगले साल पार्टी की प्राथमिक जीत हासिल करनी होगी. हिंदी, पंजाबी, दारी, उर्दू और अरबी समेत आठ भाषाओं को जानने वाली कौल, कांग्रेस के लिए चुनाव लड़ने वाली पहली कश्मीरी मूल की महिला हैं. उन्होंने कहा कि वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के लिए चुनाव लड़ने का उनका फैसला डेमोक्रेटिक कांग्रेस सदस्य जेनिफर वेक्सटन के बाद आया है. बता दें कि 2019 से निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुए जेनिफर ने दोबारा चुनाव न लड़ने के अपने फैसले की घोषणा की है. 

इन मुद्दों को आधार बनाकर चुनाव लड़ेगी कौल 

उन्होंने कहा कि वे सार्वजनिक सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा जैसे बुनियादी मुद्दों को आधार बनाकर चुनाव लड़ेंगी. गौरतलब है कि वर्जीनिया का 10वां कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट उस हिस्सों में आता है, जहां राज्य में भारतीय अमेरिकियों और दक्षिण एशियाई लोगों की संख्या सबसे अधिक है. 70 से अधिक देशों की यात्रा कर चुकी कौल का जन्म और पालन-पोषण लॉन्ग आइलैंड, न्यूयॉर्क में हुआ था. उनके पिता कश्मीर के सफापोरा से 26 साल की उम्र में अमेरिका आए थे. उनकी मां, जो दिल्ली की पंजाबी थीं,जो अपने पति के साथ अमेरिका आ गई थी. कौल ने बताया कि मेरे पिता ने बीमा व्यवसाय में काम किया है और मेरी मां ने रियल एस्टेट में काम किया है. 

 न्यू जर्सी में कौल ने प्रारंभिक शिक्षा हासिल करने के बाद अमेरिकन यूनिवर्सिटी से बी ए की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी और जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी  से  एमए की पढ़ाई की. साथ ही उन्होंने ब्राउन यूनिवर्सिटी में राजनीति विज्ञान में पीएचडी की है.

ये भी पढ़ें: Pakistan Crime: पाकिस्तान में मस्जिदों से जूते चुरा कर ऑनलाइन बेचता था शख्स, पुलिस ने किया गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर का दिखाया सच तो बौखलाया पाक, कहा- 'मनगढ़ंत'
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
Xप्लेन: नेपाल फिर बनेगा हिंदू राष्ट्र! पूर्व PM के बयान से क्यों गरमाई सियासत
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा
'हॉर्मुज पर अमेरिका का कब्जा...', ईरान युद्ध को लेकर ट्रंप का दावा

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
चिराग पासवान ने CM सम्राट को लिखा पत्र, 'आग्रह करना चाहता हूं कि…'
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
वनडे में सबसे सफल 'खब्बू' बल्लेबाजों की लिस्ट, नंबर-3 पर भारत का दिग्गज
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Washing Machine में कौन सा मोड खाता है सबसे ज्यादा बिजली?
Embed widget