एक्सप्लोरर

'अपराधियों पर हो कड़ी कार्रवाई', ब्रैम्पटन मंदिर हमले को लेकर भारत का कनाडा को अल्टीमेटम

Indian MEA to Canada : भारतीय विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि भारत, कनाडा सरकार से अपने नागरिकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षाएं रखता है. इस तरह की घटनाओं का विरोध करता है।

Attack on Hindu Temple in Brampton Canada : विदेश मंत्रालय ने कनाडा के ब्रैम्पटन स्थित मंदिर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत कनाडा सरकार से इस अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की उम्मीद करता है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपील करते हैं.

कुछ कौंसुलर सेवा शिविरों को किया जाएगा रद्द

ब्रैम्पटन में मंदिर में हुए हमले का बाद भारत सरकार ने कनाडा में कुछ कौंसुलर सेवा शिविरों को रद्द करने का फैसला लिया है, क्योंकि वहां उचित सुरक्षा व्यवस्था की कोई गारंटी नहीं दी गई है. हालांकि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि हम उन शिविरों को ही जारी रखेंगे, जहां सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके.

ओंटारियो के ब्रैम्पटन शहर के हिंदू मंदिर में हुआ था हमला

ब्रैम्पटन स्थित मंदिर पर हुए हमले की घटना ने भारत और कनाडा के रिश्तों में फिर से खटास ला दी है. यह हमला कनाडा के ओंटारियो के ब्रैम्पटन शहर में स्थित एक हिंदू मंदिर पर हुआ था, जहां लोग पूजा कर रहे थे.

भारतीय विदेश मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया कि भारत, कनाडा सरकार से अपने नागरिकों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपेक्षाएं रखता है, और इस तरह की घटनाओं का कड़ा विरोध करता है.

भारतीय समुदाय ने की हमले की गहरी निंदा

कनाडा में भारतीय समुदाय के बीच इस घटना को लेकर गहरी नाराजगी है और वहां के हिंदू मंदिरों, धार्मिक संस्थाओं और भारतीय संगठनों ने इस हमले की कड़ी आलोचना की है. वे चाहते हैं कि कनाडा सरकार इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए और धार्मिक स्वतंत्रता के सम्मान की रक्षा करे.

कनाडा के प्रधानमंत्री ने की थी हमले की निंदा

कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने हमले की निंदा करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है, "ब्रैम्पटन में आज हिन्दू सभा मंदिर पर हुई हिंसा अस्वीकार्य है. कनाडा के हर नागरिक को अधिकार है कि वो अपनी धार्मिक आस्था का आज़ादी और पूरी सुरक्षा के साथ पालन करे."

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हुए हमले पर कहा

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हुए हमले को लेकर कहा कि सोशल मीडिया पर हिंदू समुदाय को लेकर भड़काऊ बातें हुई. जिस वजह से वहां पर हिंदू समुदाय पर हमले हुए. इसके पीछे उग्रवादी वर्ग के लोग हैं. हमारा बांग्लादेश सरकार से आग्रह है कि वह ऐसे उग्रवादी वर्ग पर अंकुश लगाए और उनको कंट्रोल किया जाए और वहां पर हिंदू समुदाय के लोगों को सुरक्षा प्रदान करें. हिंदू समाज के साथ मारपीट की गई और उनके साथ लूटपाट की गई धमकाया जा रहा है, हिंदू समाज के लोगों को सुरक्षा मिलना चाहिए नहीं तो मामला भड़क सकता है.

यह भी पढ़ेंः अफगानिस्तान से आ सकती है कोई बड़ी खबर, भारतीय विदेश मंत्री ने भेजा खास दूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
लूटपाट-झड़पें, आगजनी और गिरफ्तारियां, हिंसा और प्रोटेस्ट की आग में झुलसा यूरोप
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
भूकंप के भयंकर झटकों से कांप उठा जापान, 6.5 दर्ज की गई तीव्रता
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा
'हमने पहले कभी ऐसा राष्ट्रपति नहीं देखा...', डोनाल्ड ट्रंप पर क्यों भड़के ओबामा

वीडियोज

Bareily Ke Bachchan: Sangam फंसी धर्मसंकट में! मस्ती के बीच Satluj-Nirgun में छिड़ी तगड़ी जंग!
Bollywood News: राम-सीता के प्रेम में डूबा ‘मंगल रंग’, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल! (25.10.26)
Delhi News: स्कूल में मौत की पहेली ! | Sansani | ABP News
JDU Action on Anant Singh: बगावत की सजा...अनंत सिंह JDU से विदा! | MLC Election Bihar
Janhit With Chitra Tripathi: कारोबारियों की दीवाली..काली करके मानेंगे राहुल? | Delhi | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
छोटी सी गलती पड़ जाएगी भारी! भारत ने सऊदी में नागरिकों के लिए जारी की एडवाइजरी
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
बस्तीः धीरेंद्र शास्त्री से कथा करवाने की जिद, पैड़ा वाले बाबा ने Live आकर पीया 'जहर'
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
शाहीन अफरीदी ने सबसे तेज 150 विकेट लेने में तोड़ा अख्तर और वकार का रिकॉर्ड
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, 6 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया 11वां आरोपी प्रांजल ठाकर
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली पर गिरिराज सिंह का निशाना, 'अर्बन-नक्सल...'
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
विपक्ष के नैरेटिव को तोड़ने BJP की कुछ देर में बड़ी बैठक, अमित शाह होंगे शामिल
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
दुनिया की पहली AI क्रूजर बाइक, चलते-चलते चार्ज होगी बैटरी
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
पशुपालन में 70 फीसदी खर्च चारे-दाने पर? इन 5 तरीकों से बचाएं पैसे
Embed widget