एक्सप्लोरर

तनाव के बीच भारत ने 90 बांग्लादेशियों तो बांग्लादेश ने 95 भारतीयों को लेकर लिया बड़ा फैसला, क्या रिश्तों पर पड़ेगा असर

India Bangladesh Relation: बांग्लादेश में जब से मोहम्मद यूनुस की सरकार आई है तब से ही वहां भारत के खिलाफ बयानबाजी हो रही हैं. हिंदू अल्पसंख्यकों पर लगातार अत्याचार की खबरें हैं.

India Bangladesh Relation: बांग्लादेश ने रविवार को 95 भारतीय मछुआरों को भारत को सौंप दिया, जबकि नयी दिल्ली ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा किया. एक-दूसरे की हिरासत में बंद मछुआरों की पारस्परिक रिहाई की प्रक्रिया दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के बीच हुई है.

भारत और बांग्लादेश ने एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा करने के निर्णय की घोषणा बृहस्पतिवार को थी. एक आधिकारिक बयान के अनुसार, “बांग्लादेशी पक्ष ने 95 मछुआरों और मछली पकड़ने वाली चार नौकाओं को भारतीय तटरक्षक बल को सौंप दिया. वहीं, भारतीय तटरक्षक बल ने 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा कर दिया.”

भारतीय तटरक्षक बल ने बयान में कहा, 'भारतीय मछुआरों को बांग्लादेश से वापस लाए जाने के बाद दक्षिण 24 परगना में पश्चिम बंगाल के मत्स्य विभाग के अधिकारियों को सौंपा जा रहा है.'

ममता बनर्जी सभी मछुआरों को सम्मानित करेंगी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पड़ोसी देश बांग्लादेश की जेल से हाल ही में रिहा हुए राज्य के 95 मछुआरों को सम्मानित करेंगी. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि इस बात की प्रबल संभावना है कि मुख्यमंत्री सम्मान समारोह के दौरान मछुआरों को कुछ मुआवजा भी देंगी. उन्होंने बताया कि बांग्लादेश के जलक्षेत्र में घुसपैठ करने के आरोप में अक्टूबर और नवंबर के बीच इन मछुआरों को गिरफ्तार किया गया था.

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मुख्यमंत्री बांग्लादेश सरकार द्वारा रिहा किए गए मछुआरों को सम्मानित करेंगे. उनमें से ज़्यादातर काकद्वीप से हैं जबकि कुछ जिले के नामखाना के रहने वाले हैं.’’

जिला प्रशासन ने पहले ही सभी तैयारी कर ली है और सागर द्वीप में हेलीपैड के पास मंच तैयार कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि 95 मछुआरों को रविवार शाम सागर द्वीप लाया गया.

तमिलनाडु में छह बांग्लादेशी गिरफ्तार

तमिलनाडु में छह बांग्लादेशी नागरिकों को बिना किसी वैध दस्तावेज के राज्य में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. ये गिरफ्तारियां तिरुपुर जिले के पल्लदम में की गईं. पल्लदम पुलिस अधिकारियों के अनुसार, उन्हें इलाके में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिकों के बारे में सूचना मिली थी.  सूचना पर कार्रवाई करते हुए, पुलिस ने एक घर पर छापा मारा और वहां रहने वालों को पूछताछ के लिए थाने ले आई. जांच के दौरान, यह पुष्टि हुई कि वे बांग्लादेशी नागरिक थे.

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रावन अली (36), हरीरुल इस्लाम (26), रहमान (20), सोहेल इस्लामी (20), सबीपुल इस्लाम (40) और अब्दुल हुसैन (27) के रूप में हुई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर शत्रुघ्न सिन्हा का बड़ा बयान, 'तुरंत रिहा करें'
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
'ODI में रोहित के साथ ओपनिंग करें वैभव सूर्यवंशी', पूर्व दिग्गज की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
‘SIT में CA को करें शामिल', राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर ‘सुप्रीम’ सुनवाई
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
एक और बड़ा आंदोलन! CJP के बाद E20 जनता पार्टी ने किया संसद मार्च का ऐलान
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
Embed widget