एक्सप्लोरर

India-Pakistan Tension: '...ऐसे तो और भी पहलगाम जैसे हमले होंगे', पाकिस्तान के उच्चायुक्त की धमकी

पाक उच्चायुक्त मोहम्मद फैसल ने कहा कि कश्मीर मुद्दा हल करना पड़ेगा क्योंकि अगर पहलगाम हमले से गुजर भी जाते हैं तो फिर एक वाकिया हो जाएगा.

तनाव के बीच पाकिस्तान की तरफ से एक और आक्रामक बयान आया है, जिसमें पहलगाम जैसे हमले दोहराने की धमकी दी गई है. ब्रिटेन में पाकिस्तान के उच्चायुक्त मोहम्मद फैसल ने यह बयान दिया है. उनका कहना है कि कश्मीर मुद्दा जब तक बरकरार है, तब तक पहलगाम जैसी घटनाओं को रोकना मुश्किल है. 

पिछले महीने की 22 तारीख को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आंतकियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी, जिनमें ज्यादातर पर्यटक शामिल थे. ये लोग पहलगाम की बैसरन घाटी में घूमने आए थे, जहां अचानक से आतंकी आए और उन्होंने नाम और धर्म पूछकर लोगों को गोली मार दी थी. हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है क्योंकि हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ने ली है, जो लश्कर-ए-तैयबा की ही ब्रांच है. हालांकि, बाद में ग्रुप बयान से पलट गया.

पाकिस्तानी उच्चायुक्त से बीबीसी उर्दू ने दोनों देशों के बीच तनाव पर सवाल किया, जिस पर उन्होंने कहा, 'हमें चीजों को ऊपर से देखने के बजाय समस्या की जड़ में जाना चाहिए. पहलगाम में एक घटना हुई है, जिससे भारत और पाकिस्तान के रिश्ते बिगड़ गए हैं. अगर हम ये मान भी लें कि चीजें कुछ दिन में ठीक हो जाएंगी तो क्या इस तरह की घटनाएं फिर होने का अंदेशा नहीं रहेगा. ये तब तक रहेगा, जब तक कि कश्मीर का मुद्दा सुलझ नहीं जाता है. हम चाहते हैं कि कश्मीर के मुद्दे का समाधान निकले.'

मोहम्मद फैसल का कहना है कि कश्मीर मुद्दे को हल करना होगा नहीं तो पहलगाम के बाद कुछ और भी हो सकता है. मोहम्मद फैसल ने कहा, 'पाकिस्तान कश्मीर के लोगों का समर्थन करता है और उनके साथ खड़ा है, लेकिन इसको पहलगाम हमले से नहीं जोड़ना चाहिए. भारत बिना किसी सबूत के पाकिस्तान पर आरोप लगा रहा है, जिसे हम पूरी तरह से खारिज करते हैं. अगर उसके पास सबूत हैं तो जांच करवाए ताकि सच सामने लाया जा सके.'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीरियों की ख्वाहिश के साथ खड़ा है और भारत ये मानने को तैयार नहीं है, ये दिक्कत है. उसको हल करना पड़ेगा, वरना अगर आप पहलगाम से गुजर भी जाते हैं तो फिर एक और कोई वाकिया हो जाएगा. ये तो नहीं हो सकता कि एक अनसुलझा मुद्दा आपके पास पड़ा है और आपकी ख्वाहिश है कि खुद ही खत्म हो जाए.

 

यह भी पढ़ें:-
भारत से जुड़ी हाई लेवल मीटिंग में नहीं होंगे शामिल, इमरान खान की पार्टी का ऐलान, कहा-दुर्भाग्य है कि पाकिस्तान सरकार...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप का आया रिएक्शन, बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
तेहरान ने US-ईरान MoU को न मानने का किया फैसला तो ट्रंप बोले- ‘कोई फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि...’
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ट्रंप के टैरिफ का किस पर पड़ा सबसे ज्यादा असर? IMF की चौंकाने वाली रिसर्च आई सामने
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget