एक्सप्लोरर

भारत-कनाडा तनाव का असर, इंडियन स्टूडेंट को जारी किए गए परमिट में भारी गिरावट

कनाडा के एक शीर्ष अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि भारतीय छात्रों को जारी किए गए परमिट में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

भारत-कनाडा तनाव का असर दोनों देशों के रिश्तों पर देखने को मिल रहा है. कनाडा के एक शीर्ष अधिकारी ने ये जानकारी दी है कि भारतीय छात्रों को जारी किए गए परमिट में भारी गिरावट दर्ज की गई है.

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को दिए एक साक्षात्कार में कनाडाई शीर्ष अधिकारी ने कहा है कि ऐसा दो वजहों से हुआ है. पहली वजह है भारत द्वारा परमिट की प्रक्रिया करने वाले कनाडाई राजनयिकों को निकालना और दूसरी वजह ये है कि कम भारतीय छात्रों ने आवेदन किया था. दरअसल दोनों देशों के बीच खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या को लेकर तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. कनाडा ने भारत पर निज्जर की हत्या का आरोप लगाया था जिसके बाद दोनों देशों में रिश्ते खराब हो गए.

अभी दोनों देशों के बीच जिस तरह के रिश्तें हैं उसे देखते हुए छात्रों की संख्या बढ़ने की उम्मीद भी नहीं जताई जा रही है. कनाडा के इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने भी इसको लेकर आशंका जताई है. उन्होंने कहा है कि भारतीय छात्रों के स्टडी परमिट की संख्या जल्द ही बढ़ने की संभावना नहीं है.

कनाडा ने लगाया था भारत पर आरोप

आज से 2 महीना पहले कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने 18 सितंबर को हाउस ऑफ कॉमन्स में आरोप लगाया कि निज्जर की हत्या के पीछे भारत सरकार के एजेंट थे. जैसे ही पीएम ने ये आरोप लगाए कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते पर चल रही व्यापार वार्ता को सस्पेंड कर दिया, भारतीय राजनयिक पवन कुमार राय को निष्कासित कर दिया और भारत से निज्जर मामले में जांच में मदद करने को कहा.

हालांकि, भारत ने आरोपों से इनकार किया और 41 राजनयिकों को निष्कासित करके और कनाडा में वीज़ा सेवाओं को रोककर जवाबी कार्रवाई की. तब से पीएम ट्रूडो ने निज्जर की हत्या में भारत की कथित भूमिका पर समय-समय पर बयान देकर अपनी आक्रामकता बढ़ा दी है. जबकि, भारत ने बार-बार कहा है कि उसे कनाडा की तरफ से कोई विश्वसनीय सबूत नहीं दिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

G-20 समिट: ट्रंप ने पुतिन को भेजा US आने का न्योता, रुबियो बोले - 'हमे लगता...'
G-20 समिट: ट्रंप ने पुतिन को भेजा US आने का न्योता, रुबियो बोले - 'हमे लगता...'
OIC की आड़ में पाक ने UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत की दो टूक
OIC की आड़ में पाक ने UN में फिर अलापा कश्मीर का राग, भारत की दो टूक
आतंकी लॉन्च पैड्स से लेकर मोबाइल टावर तक…, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक ने बदली रणीति
आतंकी लॉन्च पैड्स से लेकर मोबाइल टावर तक…, ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाक ने बदली रणीति
हॉर्मुज में जहाज पर टॉरपीडो हमला, भारतीय नाविक की मौत
हॉर्मुज में जहाज पर टॉरपीडो हमला, भारतीय नाविक की मौत

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
UNGA में ईरान के राष्ट्रपति का ट्रंप पर पलटवार, बोले- 'हम खुद आतंकवाद..'
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
जमुई कांड का आरोपी हरेराम यादव पहुंचा कोर्ट, वकील ने जड़ा थप्पड़
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
इंग्लैंड के एक और क्रिकेटर ने लिया संन्यास, अब जो रूट के भाई ने क्रिकेट को कहा अलविदा
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
नेशनल अवॉर्ड लेकर लालबागचा राजा के दर्शन करने पहुंचे कार्तिक आर्यन, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
पंजाब कांग्रेस में होगा बदलाव? पायलट ने राहुल-खरगे को सौंपी फीडबैक रिपोर्ट
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
'बातचीत से खत्म हो तनाव', ओमान में जहाज पर हमले में भारतीय की मौत पर सख्त सरकार
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
कब और किसने शुरू किया था फ्रेंच किस का चलन, क्या है इसका इतिहास?
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
इस्तीफा, गिरफ्तारी, जेल…, ज्ञानेश कुमार पर भड़का विपक्ष, पढ़ें 10 नेताओं के तीखे हमले
Embed widget