एक्सप्लोरर

India-Canada Conflict: कनाडा में खालिस्तानी समर्थक नहीं आ रहे बाज, भारत ने दी कड़ी चेतावनी, याद दिलाया वियना कन्वेंशन

India Canada Tension: कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने गुरुवार को वैंकूवर में भारतीय मिशन के एक कांसुलर शिविर को बाधित करने की कोशिश की. भारत ने कड़ी नाराजगी जाहिर की है.

Canada: कनाडा में खालिस्तान समर्थक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. गुरुद्वारे को खालिस्तान समर्थकों ने वैंकूवर में भारतीय मिशन की ओर से आयोजित एक कांसुलर शिविर को बाधित करने की कोशिश की. इस घटना के बाद भारत ने कनाडा को वियना कन्वेंशन का पालन करने को कहा. जिसके अनुसार, राजनयिकों को अपने कर्तव्यों का पालन करने की अनुमति मिलनी चाहिए .

वैंकूवर की घटना पर भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कनाडा में हमारा उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास नियमित रूप से कांसुलर शिविरों का आयोजन करते हैं. ऐसा ही एक शिविर पेंशनभोगियों को जीवन प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए 12 नवंबर को वैंकूवर के पास आयोजित किया गया था. जहां कुछ कट्टरपंथी तत्वों ने परेशानी पैदा करने की कोशिश की, इसके बावजूद यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया.

भारत ने वियना कन्वेंशन को दिलाया याद 

भारत के विदेश मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत ने कनाडा को समझा दिया कि वियना कंवेन्शन का पालन करें. ताकि उसके अधिकारी बिना किसी रोक-टोक के ठीक से काम कर सकें. कनाडा में दिवाली समारोह के दौरान भारतीय समुदाय पर कथित हमले के बारे में पूछे जाने पर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली. मैंने इस तरह की कुछ सोशल मीडिया रिपोर्टें देखीं थी. 

क्या है वियना संधि 

वियना संधि के तहत दूसरे देश में रहने वाले राजनयिकों को उनके रहने और यात्रा के दौरान कोई खतरा नहीं होना चाहिए. गौरतलब है कि 1961 में वियना संधि हुई थी. इसका मकसद दो देशों के बीच राजनयिक रिश्तों को मजबूत करना है. ऑस्ट्रिया के वियना में ये संधि हुई थी, जिसमे 192 देश शामिल हुए थे. 

सिख फॉर जस्टिस ने दी है चेतावनी 

गौरतलब है कि गुरुवार को कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत में भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी भारतीय पेंशनधारकों को जीवित प्रमाण पत्र जारी कर रहे थे. इस दौरान कुछ खालिस्तान समर्थकों ने हंगामा कर दिया. जिसके बाद दूतावास के अधिकारियों को स्थानीय पुलिस ने भीड़ से बचाते हुए सुरक्षित स्थान पर भेज दिया. हालांकि खालिस्तानी समर्थक संगठन सिख फॉर जस्टिस ने चेतावनी दी है कि आने वाले समय में भारतीय दूतावास के कामकाम में ऐसी ही बाधा डालेंगे.

ये भी पढ़ें: Pakistan On Arvind Kejriwal: क्या केजरीवाल पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में फ्री बिजली की वजह से हैं फेमस? जानें आखिर भारतीय शख्स ने पाक मीडिया से क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
Xप्लेन: चीन में अस्पताल से स्कूल तक आस्था की निगरानी क्यों? धर्म को लेकर जानें कानून
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही
लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री पर रूस का मिसाइल अटैक! यूक्रेन में तबाही

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को SC से राहत, CBI से पूछा- 'आरोप इतने गंभीर थे तो...'
राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत, CBI और ED से जुड़ा है केस
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
छात्रों के आगे झुकी झारखंड सरकार! 14वीं JPSC परीक्षा होगी रद्द 
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
32 साल बाद इतिहास रचेगी टीम इंडिया, आज वर्ल्ड कप में दूसरा मैच
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स, एक ने तो मांगी माफी, करोड़ों दान में दिए
पान मसाला और गुटखा का Ad करने से इंकार कर चुके हैं सनी देओल समेत ये सेलेब्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
Pressure Cooker Gasket Hack: प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
प्रेशर कुकर की ढीली रबड़ मिनटों में होगी टाइट, करें बस यह 1 काम
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
UGC NET री-एग्जाम पर पूरी जानकारी, जानें परीक्षा जुड़े हर सवाल का जवाब 
Embed widget