एक्सप्लोरर

G-20 में पीएम मोदी ने जस्टिन ट्रूडो को किया अनदेखा, नहीं हुई द्विपक्षीय वार्ता, भारत-कनाडा संबंध हो सकते हैं कारण

India-Canada Relations : कनाडा और भारत के बीच संबंधों में काफी तनाव बढ़ गया है. कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो भारत पर कई तरह के आरोप लगा चुके हैं. वहीं भारत ने सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है.

India-Canada Relations : भारत और कनाडा के बीच संबंधों में पिछले कुछ महीनों में तनाव बढ़ा है. कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारत के साथ संबंधों को काफी ज्यादा खराब कर लिया है. शायद यही कारण है कि ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन में कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को भारत ने पूरी तरह से अनदेखा कर दिया है. इस शिखर सम्मेलन में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सम्मेलन से हटकर दुनियाभर के नेताओं के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की. पीएम मोदी ने इन मुलाकातों से संबंधित तस्वीरें भी साझा की है. लेकिन पीएम मोदी के साथ जस्टिन ट्रूडो से मुलाकात की कोई फोटो सामने नहीं आई.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील में आयोजित G-20 शिखर सम्मेलन के दौरान इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, नॉर्वे के पीएम जोनास गहर स्टोर, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति यूं सुक येओल आदि के साथ द्विपक्षीय मुलाकात की तस्वीरें साझा की. लेकिन जस्टिन ट्रूडो के साथ मुलाकात नहीं होने पर भारत और कनाडा के संबंधों में आए तनाव को कारण कहा जा रहा है. अब सवाल ये है कि क्या दोनों देशों के प्रधानमंत्री जानबूझकर एक-दूसरे से मिलने से बच रहे हैं? हालांकि दोनों देशों ने इसपर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

पीएम मोदी ने जस्टिन ट्रूडो को किया अनदेखा

ब्राजील में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को इग्नोर करते हुए दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, ये वीडियो उस वक्त का है जब जी-20 के सभी मेहमान फोटो खिंचवाने के लिए एक साथ खड़े हुए थे. इस दौरान पीएम मोदी और जस्टिन ट्रूडो एक साथ खड़े थे, हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन उन दोनों के बीच में खड़े थे. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइडन ने पीएम मोदी के कंधे पर हाथ रखा हुआ है और वह जस्टिन ट्रूडो से कुछ कह रहे थे. इस दौरान जो बाइडन के कुछ कहने पर पीएम मोदी भी हंसने लगे. लेकिन मोदी ने बात को आगे नहीं बढ़ाया और वह दूसरी ओर देखने लगे.

यह भी पढ़ेंः G-20 में पीएम मोदी बोले- जंग से दुनिया में गहराया संकट, ग्लोबल साउथ पर इसका सबसे ज्यादा प्रभाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget