एक्सप्लोरर

'HMPV वायरस के खतरे की समय से दें जानकारी', चीन में फैले फ्लू पर भारत ने WHO से कर दी मांग

WHO: चीन में श्वसन संक्रमण के बढ़ते मामले पर भारत सतर्क हो गया है और WHO से समय-समय पर जानकारी शेयर करने की अपील की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने विशेषज्ञों के संग बैठक भी की.

China Respiratory Illness: भारत ने चीन में श्वसन संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बाद सतर्कता बढ़ा दी है. इसके साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) से समय पर जानकारी शेयर  करने के लिए कहा गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार शनिवार ( 4 जनवरी) को स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टरेट जनरल की अध्यक्षता में एक संयुक्त निगरानी समूह की बैठक आयोजित की गई. बैठक में चीन की स्थिति को ध्यान में रखते हुए भारत में तैयारी की जरूरत पर चर्चा की गई.

इस बैठक में WHO, डिजास्टर मैनेजमेंट सेल, एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और दिल्ली के एम्स सहित कई संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल हुए. विशेषज्ञों का कहना है कि वर्तमान में श्वसन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी मौसमी फ्लू की वजह से हो रही है और ये असामान्य नहीं है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन बीमारियों के लिए जिम्मेदार वायरस, जैसे इन्फ्लुएंजा वायरस, आरएसवी और एचएमपीवी, इस मौसम में आमतौर पर पाए जाते हैं.

चीन में वायरल वीडियो ने बढ़ाई चिंता

चीन से वायरल हो रहे कुछ वीडियो में अस्पतालों को मरीजों की भारी संख्या से जूझते हुए दिखाया गया है. इन वीडियो में संक्रमण के बढ़ते मामलों के लिए ह्यूमन मेटापेन्यूमो वायरस (HMPV) को जिम्मेदार बताया गया है. इस पर स्वास्थ्य सेवाओं के डायरेक्टरेट जनरल, डॉ. अतुल गोयल ने स्पष्ट किया कि HMPV एक सामान्य सांस से संबंधित वायरस है जो आमतौर पर सर्दी जैसे हल्के लक्षण पैदा करता है. हालांकि ये वायरस बुजुर्गों और बच्चों के लिए ज्यादा समस्या पैदा कर सकता है, लेकिन वर्तमान में ये गंभीर या चिंताजनक स्थिति नहीं मानी जा रही है.

डॉ. गोयल ने कहा कि सर्दियों के दौरान श्वसन संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी होती है और हमारे हॉस्पिटल इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. उन्होंने ये भी बताया कि अस्पतालों में पर्याप्त बिस्तर और ऑक्सीजन की सप्लाई मौजूद है. अब तक भारत में श्वसन संक्रमण के मामलों में कोई ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई है जिससे लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है.

भारत ने WHO से की अपील

जानकारी के मुताबिक HMPV संक्रमण कोविड-19 और बाकी श्वसन वायरस की तरह खांसने, छींकने और संक्रमित लोगों के करीबी संपर्क से फैलता है. इसके सामान्य लक्षणों में बुखार, सांस लेने में तकलीफ, नाक का बंद होना, खांसी, गले में खराश और सिरदर्द शामिल हैं. हालांकि कुछ मरीजों में ये ब्रोंकाइटिस और न्यूमोनिया जैसी मुश्किलें भी पैदा कर सकता है. अभी इस वायरस के खिलाफ कोई टीका या इफेक्टिव दवा उपलब्ध नहीं है और इसका इलाज मुख्य रूप से लक्षणों को कंट्रोल करने पर आधारित है.

भारत सरकार ने WHO से अनुरोध किया है कि वह चीन की स्थिति पर समय पर जानकारी शेयर करें. सरकार सभी उपलब्ध माध्यमों से स्थिति पर नजर बनाए हुए है. विशेषज्ञों का कहना है कि भारत को सतर्क रहना चाहिए, लेकिन वर्तमान में चिंता की कोई जरूरत नहीं है. 

ये भी पढ़ें: Mahakumbh 2025: कुंभ के 50 दिनों में चलेंगी 13 हजार ट्रेनें, चित्रकूट-अयोध्या-बनारस के लिए भी तय हुई गाड़ियां; जानें और क्या होंगे खास इंतजाम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
'नौल' का कहर: चीन में रेड अलर्ट, तूफान से पहले थमी रफ्तार; 410 उड़ानें और 150 ट्रेनें रद्द
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
होर्मुज के पास LPG टैंकर पर मिसाइल हमला, 28 भारतीय थे सवार, भारतीय दूतावास ने क्या बताया
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी
‘अगर रूस और चीन ईरान का युद्ध में साथ देते हैं, तो...’, ट्रंप ने पुतिन और जिनपिंग को दी बड़ी धमकी

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget