एक्सप्लोरर

Ukraine-Russia तनाव के बीच दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, यूक्रेन छोड़ने और यात्रा टालने की दी सलाह

Ukraine-Russia Dispute: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों खासकर छात्रों से कहा है कि वह अस्थायी रूप से देश छोड़ दें.

Russia-Ukraine Tension: रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों खासकर छात्रों से कहा है कि वह अस्थायी रूप से देश छोड़ दें. यूक्रेन में फिलहाल करीब 20 हज़ार से अधिक भारतीय हैं.

दूतावास ने कहा, जिन छात्रों का रहना यहां जरूरी नहीं है, वे यूक्रेन छोड़ दें. भारतीयों को यह सलाह दी जाती है कि वे यूक्रेन की गैर-जरूरी यात्रा टाल दें. दूतावास ने भारतीय नागरिकों से यह भी कहा कि वे यूक्रेन में अपनी मौजूदगी की जानकारी जरूर दें ताकि जरूरत पड़ने पर दूतावास उनसे संपर्क कर सके. 

26 जनवरी को कीव स्थित भारतीय दूतावास ने यूक्रेन में रह रहे भारतीयों से खुद को जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन करने को कहा था. एक रिलीज में दूतावास ने कहा था, 'भारतीयों से कॉर्डिनेट को लेकर यूक्रेन में रह रहे सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे फॉर्म भरें. जो छात्र भारत से ऑनलाइन एजुकेशन ले रहे हैं, वे फॉर्म न भरें.' हाल के महीनों में यूक्रेन को लेकर तनाव बढ़ गया है. रूस और नाटो एक दूसरे पर रूस-यूक्रेन की सीमा पर फौज बढ़ाने का आरोप लगा रहे हैं. 

Ukraine-Russia तनाव के बीच दूतावास ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी, यूक्रेन छोड़ने और यात्रा टालने की दी सलाह

संयुक्त राज्य अमेरिका और यूक्रेन ने रूस पर हमले की तैयारी करने का आरोप लगाया है. इस बीच मॉस्को ने इस आरोप को झूठा बताया और कहा कि उसका हमला करने का कोई इरादा नहीं है. व्हाइट हाउस के प्रवक्ता ने पहले कहा था कि भारत समेत कोई भी देश अगर यूक्रेन और रूस के बीच तनाव को कम करने की पहल करता है तो अमेरिका उसका स्वागत करेगा. 

खबरें ये भी आ रही हैं कि रूसी सैनिक लगातार यूक्रेन की सीमा के पास जमे हुए हैं. वहीं धीरे-धीरे कई अत्याधुनिक हथियार और उपकरण यहां पर जमा किए जा रहे हैं. होवित्जर तोप, टैंक, पनडुब्बी के साथ मिसाइलों और कई दूसरे घातक हथियारों की लगातार तैनाती बढ़ाई जा रही है.

काला सागर यानी ब्लैक सी (Black Sea) में रूस ने पहले से ही कई पनडुब्बियों की तैनाती की है. मैदानी इलाके वाले हिस्सों में भी आधुनिक हथियारों के साथ सैनिकों की संख्या बढ़ाई जा रही है. अमेरिकी अधिकारी पहले से ही ये दावा करते आ रहे हैं कि यूक्रेन (Ukraine) सीमा के पास 100000 से अधिक रूसी सैनिकों (Russian Troops) का जमावड़ा है.

अमेरिका (America) ने ये भी दावा किया था कि बीजिंग ओलंपिक खत्म होने से पहले ही रूस यूक्रेन पर हमला बोल सकता है. ऐसे में अमेरिका ने यूक्रेन से अपने नागरिकों को जल्द से जल्द निकलने को लेकर फिर से हिदायतें दी हैं. कई दूसरे देश भी वहां लोगों को जाने से मना कर रहे हैं और वहां रह रहे अपने नागरिकों को निकलने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें:

China: राष्ट्रपति Xi Jinping ने दिया सैन्य उपकरणों के युद्ध परीक्षण का आदेश, इस वजह से ड्रैगन सेना को कर रहा मजबूत

पाकिस्तान पीएम Imran Khan ने फिर अलापा कश्मीर राग, आतंकवाद और भारत के साथ रिश्ते पर दिया ये बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
अब लोन देने के लिए टेलीमार्केटिंग कॉल की तो होगी जेल, फ्रांस में कानून, भारत में क्या हैं नियम
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
तुर्किए से निकलते वक्त ट्रंप ने क्यों बदल दिया था विमान? हो गया खुलासा
ट्रंप को मारने की साजिश कर रहा ईरान, डर की वजह से बदला था विमान
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज
1995 में मिला था देश छोड़ने का आदेश, झूठी पहचान से US में बसा भारतीय, केस दर्ज

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
सावन में संजय निषाद ने मछली को बताया 'शाकाहारी', बोले- 'बिना लहसुन-प्याज के बनाएं'
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
कौन है रोनाल्डो के पहले बच्चे की मां? बॉलीवुड एक्ट्रेस से अफेयर की उड़ी थी अफवाह
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
'रील का जमाना, इन्फ्लुएंसर आपको...', पीएम मोदी का Gen Z को संदेश
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
हॉर्मुज को लेकर US का बड़ा दावा, 1.5 करोड़ बैरल तेल की रोज हो रही सप्लाई
Salt Dry In Monsoon: मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
मानसून में नमक डिब्बे में गीला हो जाता है? कहीं ये गलती तो नहीं कर रहे
German language: जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
जर्मन भाषा सीखने के बाद कहां बना सकते हैं करियर?
Embed widget