एक्सप्लोरर

पूर्वी ताइवान में बड़ा हादसा, ट्रेन के पटरी से उतरने के चलते 48 लोगों की मौत; कई घायल

राष्ट्रीय दमकल सेवा ने मृतक संख्या की पुष्टि की. मृतकों में ट्रेन का युवा, नवविवाहित चालक भी शामिल है. दमकल सेवा ने कहा कि ट्रेन में सवार सभी यात्रियों का पता लग चुका है.

पूर्वी ताइवान में पहाड़ी से गिरे वाहन से टकराकर एक ट्रेन के आंशिक रूप से पटरी से उतर जाने से 48 लोगों की मौत हो गई. ताइवान के सबसे घातक रेल हादसे में ट्रेन के कुछ हिस्सों के अब भी सुरंग में फंसे होने के कारण यात्रियों को सुरक्षित निकलने के लिए खिड़कियों और छत पर चढ़ते हुए देखा गया. यह हादसा लंबे सप्ताहांत के पहले दिन टोरोको गॉर्ज दार्शनिक क्षेत्र में हुआ जहां कई लोग ताइवान के मजबूत रेल नेटवर्क के चलते ट्रेनों से सफर कर रहे थे. ट्रेन में 400 से अधिक लोग सवार थे.

राष्ट्रीय दमकल सेवा ने मृतक संख्या की पुष्टि की. मृतकों में ट्रेन का युवा, नवविवाहित चालक भी शामिल है. दमकल सेवा ने कहा कि ट्रेन में सवार सभी यात्रियों का पता लग चुका है. इसने बताया कि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं. रेलवे समाचार अधिकारी वेंग हुई-पिंग ने इसे ताइवान का सबसे घातक रेल हादसा बताया.

वेंग ने बताया कि रेलवे प्रशासन द्वारा संचालित निर्माण साइट का एक ट्रक ऊपर पहाड़ी से फिसलकर पटरियों पर आ गिरा. ट्रक में उस वक्त कोई नहीं था. उन्होंने कहा कि ट्रेन की गति का पता नहीं चल सका है. ट्रेन सुरंग से निकली ही थी जब यह घटना हुई और उसका ज्यादातर हिस्सा अब भी सुरंग के भीतर ही है जिससे बाहर निकलने की कोशिश कर रहे यात्रियों को मजबूरन खिड़कियों, दरवाजों और छतों पर चढ़ना पड़ा.

अधिकारिक सेंट्रल न्यूज एजेंसी की वेबसाइट पर घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा पोस्ट की गई तस्वीरों और टीवी फुटेज में लोग सुरंग के प्रवेश के ठीक बाहर ट्रेन के एक डिब्बे के खुले हुए गेट पर चढ़ते हुए दिख रहे हैं. एक डिब्बे का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह उखड़कर बगल की सीट पर आ गिरा है. दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है और किसी गिरफ्तारी के बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन ने ट्वीट में कहा कि आपातकालीन सेवाओं को “पूरी तरह बचाव के काम, यात्रियों एवं प्रभावित स्टाफ की मदद के काम पर लगा दिया गया है. हम इस दिल दहला देने वाले हादसे को देखते हुए उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सबकुछ करेंगे.” यह दुर्घटना चार दिन के टॉम्ब स्वीपिंग उत्सव के पहले दिन हुई है. ताइवानी प्रधानमंत्री सू सेंग चांग ने कहा कि रेलवे प्रशासन को ऐसी किसी भी घटना को दोबारा होने से रोकने के लिए तत्काल दूसरी रेल लाइनों की भी जांच करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें: चीन दुनिया के लिए बड़ा खतरा, कर सकता है ताइवान पर हमला- US के टॉप कमांडर की चेतावनी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget