एक्सप्लोरर

Pakistan सरकार कंफ्यूज! इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर पहले लगाया गया बैन, फिर लिया वापस

Pakistan News: पेमरा ने यह कहते हुए इमरान खान के भाषणों को बैन किया कि उन्होंने देश के नाम संबोधन के दौरान इमरान खान ने पाक ऑर्मी के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी कर दी थी. बाद में पाक सरकार ने रोक हटा ली.

Pakistan Government got Confuse on Imran Khan Speech: इमरान खान के भाषणों को लेकर पाकिस्तान की सरकार कंफ्यूज हो गई है कभी वो इमरान खान के भाषणों के प्रसारण पर बैन लगा रही है तो कभी बैन हटा रही है. पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी (PEMRA) ने शनिवार (5 नवंबर) को पीटीआई (PTI) अध्यक्ष इमरान खान (Imran Khan) के लाइव (Live) और रिकॉर्ड किए गए भाषणों (Speeches) और प्रेस कॉन्फ्रेंस को टेलीविजन पर प्रसारित करने पर प्रतिबंध लगा दिया था. हालांकि ये प्रतिबंध ज्यादा देर तक नहीं रहा बैन के कुछ ही घंटों के बाद पाकिस्तान सरकार ने इमरान के भाषणों से बैन हटा दिया. जब पेमरा से पूछा गया कि ऐसा क्यों किया गया तो अथॉरिटी ने बताया कि ये कार्रवाई इमरान खान के उस बयान को लेकर हुई जब उन्होंने देश के नाम एक संबोधन के दौरान पाकिस्तानी सेना (Pakistani Army) के खिलाफ विवादास्पद (Controversial) टिप्पणी की. दरअसल, इमरान खान ने अपने उपर हुए जानलेवा हमले के एक दिन बाद देश को संबोधित किया था. इस दौरान उन्होंने शहबाज शरीफ सरकार पर जमकर निशाना साधा था. 

पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने पत्र जारी किया. पत्र में सभी टेलीविजन चैनलों के लिए एक निषेधाज्ञा में नियामक निकाय क्या कहता है उसके बारे में बताया गया है. जिसमें लिखा है "लॉन्ग मार्च के दौरान इमरान खान के दिए गए भाषणों और शुक्रवार (4 नवंबर) को कई सैटेलाइट टीवी चैनलों पर प्रसारित उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का हवाला दिया जाता है, जिसमें उन्होंने हत्या की योजना बनाने के लिए बिना सबूत के राज्य संस्थानों के खिलाफ आरोप लगाया. 

पेमरा ने क्या कहा जानिए
पेमरा की तरफ से जारी निर्देश में ये कहा गया, "ऐसी सामग्री के प्रसारण से लोगों में नफरत पैदा होने की संभावना है." साथ ही कानून-व्यवस्था के खिलाफ है और सार्वजनिक तौर शांति भंग करने की संभावना है या राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालना संविधान के अनुच्छेद 19 और धारा 27 का गंभीर उल्लंघन है. पेमरा ने इमरान खान के भाषणों का एक ट्रांसक्रिप्ट भी शेयर किया, जिसमें वह मार्शल लॉ के बारे में बात करते हैं. 

इमरान खान पर 3 नवंबर को हुआ था हमला
बता दें कि 3 नवंबर को पाकिस्तान (Pakistan) के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को गोली मार दी गई थी. इस हमले में वह घायल हो गए हैं. उन पर ये अटैक तब हुआ जब पीटीआई प्रमुख (PTI Chairman) और पार्टी के नेताओं को ले जा रहे कंटेनर के सामने खड़े एक शख्स ने अंधाधुध फायरिंग कर दी. इस वक्त पार्टी का हकाकी आजादी मार्च वजीराबाद के अल्लाहवाला चौक पर पहुंचा था. इस घटना में एक पीटीआई समर्थक (PTI Supporters) की मौत हो गई, जबकि 14 पार्टी नेता और कार्यकर्ता, जिनमें सीनेटर फैसल जावेद खान, एमएनए अहमद नासिर चट्ठा और ओमर मायर घायल हो गए थे.

यह भी पढ़ेंः

Pakistan: गुजरांवाला में जानलेवा हमला, गोली लगने के बाद इमरान खान बोले- अल्‍लाह ने मुझे नई जिंदगी दी | 10 Updates

Video: गोली लगने के बाद लंगड़ाते हुए एंबुलेंस की ओर बढ़े, मुस्कुराए और समर्थकों के सामने 'विजेता' की तरह सामने आए इमरान खान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
रूस से तनातनी के बीच भारत आएंगे जापान के रक्षा मंत्री, क्यों अहम दौरा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
ट्रंप ने की पाक, सऊदी और तुर्किए की जमकर तारीफ, मुस्लिम नाटो पर क्या कहा
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां
भारत-जर्मनी के बीच 90 हजार करोड़ की डील, मिलेंगी 6 घातक पनडुब्बियां

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
कौन है शहजाद भट्टी? स्वतंत्रता दिवस से पहले नेस्तनाबूद किया गया नेटवर्क
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget