एक्सप्लोरर

Pakistan: भारत में विवाद के बीच EVM के सपोर्ट में कूदे इमरान खान, कहा- 'पाकिस्तान में रहता तो...'

Imran Khan on EVM: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान अक्सर ही भारत के खिलाफ गलत बयानबाजी करते रहते हैं, लेकिन वह भारत की चुनाव प्रणाली से खुश नजर आ रहे हैं.

Imran Khan: भारत में जहां ईवीएम से चुनाव करवाने पर सवाल उठते रहते हैं, वहीं पाकिस्तान में इसके जरिए चुनाव की मांग उठी है. इस मांग को उठाने वाला और कोई नहीं, बल्कि जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान हैं. उन्होंने कहा है कि अगर पाकिस्तानी चुनाव में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) होतीं, तो धांधली के सभी मुद्दे एक घंटे में हल हो गए. इमरान खान ने पाकिस्तान में हाल ही में संपन्न हुए चुनाव में धांधली के आरोप लगाए गए थे. 

डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के संस्थापक इमरान खान ने आदियाला जेल में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान ईवीएम का जिक्र किया. पीटीआई की सोशल मीडिया टीम ने भी इमरान की तस्वीर के साथ उनके बयान एक्स पर पोस्ट किया है, जिसमें कहा गया है, 'पत्रकारों के साथ बातचीत में इमरान ने कहा, अगर आज इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन रही होती, तो धांधली की समस्याओं को एक घंटे के भीतर सुलझा लिया गया होता.'

इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम लाने के प्लान पर फेरा गया पानी

इमरान खान फिलहाल अल-कादिर ट्रस्ट मामले में जेल में बंद हैं. इस केस में इमरान की पत्नी बुशरा बीबी और उनके सहयोगी भी दोषी पाए गए हैं. इमरान के मुताबिक, पाकिस्तान के चुनाव आयोग, कुछ राजनीतिक दलों और सेना ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग सिस्टम लाने के प्लान पर पानी फेर दिया था. पत्रकारों से बात करते हुए, इमरान ने उन अधिकारियों के खिलाफ देशद्रोह की कार्यवाही की मांग की, जिन्होंने आम चुनावों में लोगों के जनादेश के साथ कथित तौर पर खिलवाड़ किया.

आईएमएफ के बाहर पाकिस्तानियों का प्रदर्शन 

पूर्व प्रधानमंत्री ने दावा किया कि उनके पार्टी को 3 करोड़ लोगों ने वोट दिया, जबकि बाकी के 17 दलों को मिलाकर इतने वोट मिले. उन्होंने कहा कि पीटीआई ने चुनावों में अनियमितताओं को आईएमएफ के समक्ष उठाया और गैर-सरकारी संगठनों ने भी चुनावी प्रक्रिया में खामियां बताईं. वहीं, अमेरिका में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के दफ्तर के बाहर पाकिस्तानियों ने प्रदर्शन किया है. इमरान ने भले ही इस प्रदर्शन को समर्थन दिया है, लेकिन सेना को लेकर वहां हुई नारेबाजी से उन्होंने खुद को दूर रखा है.  

यह भी पढ़ें: Pakistan New Prime Minister: शहबाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान के PM, पीटीआई के उमर अयूब खान को हराया
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
दिल्ली आने से पहले बांग्लादेश के पीएम का बड़ा दांव! भारत को दी गुड न्यूज
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों नाराज शहबाज, बैन के पीछे का कारण
पाकिस्तान में नहीं खुल रही अल जजीरा की वेबसाइट, क्यों किया गया बैन
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?
होर्मुज को लेकर ओमान-ईरान के बीच फाइनल हुई डील, बनेगा नया रास्ता?

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget