एक्सप्लोरर

इमरान खान पर फैसले का दिन आज, संसद में बहुमत साबित करने की चुनौती, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू

Pakistani PM Imran Khan News: विपक्ष का दावा है कि उनके पास 199 सांसद हैं. इस लिहाज से भी इमरान के खेमे में 142 ही बचते हैं. खैर इस नंबर गेम में कौन जीतेगा, कौन हारेगा, आज शाम तक इसका फैसला हो जाएगा.

Pakistani PM Imran Khan News: पड़ोसी देश पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के लिए आज का दिन फैसले का दिन है. ये दिन इमरान खान के सियासी करियर को तय करने वाला है. संसद के भीतर इमरान खान को बहुमत साबित करना है, लेकिन नंबर गेम में वो पिछड़ते दिख रहे हैं, बावजूद वह हार मानने को तैयार भी नहीं है. अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग से पहले हिंसा न हो इसके लिए राजधानी इस्लामाबाद में धारा-144 लागू कर दी गई है.

इमरान खाने के लिए आज तय हो जाएगा कि वो पाकिस्तान के पीएम बने रहेंगे या अपने कार्यकाल से करीब डेढ़ साल पहले ही कुर्सी छोड़ देंगे. अविश्वास प्रस्ताव पर आज होने वाली वोटिंग में जीत तो उन्हें सासंदों के समर्थन से ही मिलेगी. लेकिन इमरान खान अपने कार्यकर्ताओं को समर्थकों को उकसा रहे हैं और इस्लामाबाद में भीड़ जुटाने के लिए बुला रहे हैं. पीटीआई के समर्थक सड़कों पर उतरकर नारेबाजी भी कर रहे हैं.

नंबर गेम में पिछड़ चुके इमरान हार कबूल करने को तैयार नहीं

बहुमत के लिए नंबर गेम में पिछड़ चुके इमरान हार कबूल करने को तैयार नहीं हैं और रोजाना टीवी पर आकर एक ही बात कर रहे हैं कि वो कप्तान हैं और कप्तान के पास जीत के कई प्लान होते हैं. कल शाम भी उन्होंने शमा टीवी पर इंटरव्यू दिया और यही दावा दोहराया. इमरान ने कहा, ‘’मैच में कल धमाका होने वाला है. मैं तो हार नहीं मान रहा. अच्छा कैप्टन कभी हार के बारे में नहीं सोचता. हमारे पास रणनीति है. कल सामने आ जाएगा. मैंने बेहद कम लोगों को अपनी रणनीति के बारे में बताया है.’’

लेकिन इमरान हार नहीं मानने का जो दावा कर रहे हैं. उसके लिए संसद में आज संयुक्त विपक्ष की ओर से से पेश अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग में बहुमत साबित करना होगा. इमरान की पार्टी पीटीआई के सभी सदस्यों को वोटिंग के दौरान संसद में मौजूद रहने और अविश्वास प्रस्ताव के विरोध में वोट करने का आदेश दिया गया है. लेकिन इमरान के साथ बहुमत नहीं है. विपक्ष लगातार ये दावे कर रहा है और इस दावे में दम तो दिखता है.

इमरान के डिनर पर पहुंचे 140 सांसद

अपनी ताकत को आंकने के लिए इमरान खान ने कल रात डिनर का आयोजन किया था, लेकिन डिनर पार्टी में कल तक उनके साथ माने जा रहे 155 सांसद भी नहीं पहुंच पाए. जानकारी के मुताबिक पीटीआई के सिर्फ 140 सांसद ही मौजूद थे. 342 सदस्यों वाले पाकिस्तानी संसद में बहुमत हासिल करने के लिए 172 सांसदों का समर्थन चाहिए.

विपक्ष का दावा है कि उनके पास 199 सांसद हैं. इस लिहाज से भी इमरान के खेमे में 142 ही बचते हैं. खैर इस नंबर गेम में कौन जीतेगा, कौन हारेगा, आज शाम तक इसका फैसला हो जाएगा. दूसरी तरफ इस्लामाबाद में संसद के भीतर वोटिंग को लेकर तैयारी पूरी है. सुरक्षा का चाकचौबंद इंतजाम किया गया है,  क्योंकि प्रशासन को हिंसा की आशंका है.

  • संसद के आसपास के रेड जोन वाले इलाके सील.
  • 8 हजार जवान तैनात.
  • संसद के इलाके में प्रमुख रास्तों पर कंटेनर रखे गए.
  • आम लोगों के लिए आवाजाही बंद.
  • इस्लामाबाद में मेट्रो सेवा बंद.
  • पूरे इस्लामाबाद में धारा 144 लागू.

पाकिस्तान में सदन शुरू होने से पहले सुबह 10.30 बजे विपक्षी दलों की बैठक होगी. स्पीकर ने सुबह 11.30 बजे सदन की बैठक बुलाई है. दोपहर 12 बजे के बाद वोटिंग का टाइम तय है.

यह भी पढ़ें-

तख्तापलट सीरीज 2: पाकिस्तान के गवर्नर जनरल ने पीएम ख्वाजा नजीमुद्दीन को पद से बर्खास्त क्यों किया था?

समंदर के रास्ते कोई मदद न मिल पाए, इसलिए यूक्रेन को लैंडलॉक कर देना चाहता है रूस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 2 डॉक्टरों को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
भारत के 2 डॉक्टर्स को पाकिस्तान करेगा सम्मानित, जानें क्या है वजह
Xप्लेन: क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है? अब किसका कब्जा
क्या वाकई होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान कंट्रोल खो रहा है?
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
सर्वे में पिछड़ी नेतन्याहू की लिकुड पार्टी, युद्ध का नहीं मिल रहा चुनावी फायदा
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
किस पॉलिटिकल पार्टी के लिए काम कर रहे अभिजीत दीपके? किरेन रिजिजू का बड़ा दावा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 8 बजे तक 104 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
उमर अब्दुल्ला से मिले सर्जियो गोर, कहा- 'जम्मू कश्मीर भारत का अहम हिस्सा'
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
छिड़ेगी यूक्रेन जैसी एक और जंग? जानें क्यों भारत के दखल की हुई मांग
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget