एक्सप्लोरर

पीटीआई पर्दे के पीछे किसी से बात नहीं कर रही, सेना और राजनीतिक ताकतों के साथ बातचीत की खबरों पर बोले इमरान खान के नेता गौहर खान

गौहर खान ने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया, जबकि पीटीआई संस्थापक को मनगढ़ंत मामलों में दंडित किया जा रहा है.

पाकिस्तान तहरीक ए इंसाफ (PTI) पार्टी किसी से भी पर्दे के पीछे बातचीत नहीं कर रही है. जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री (Former Pakistan PM) इमरान खान (Imran Khan) की सेना और राजनीतिक ताकतों के साथ बातचीत की खबरों के बीच पीटीआई के अध्यक्ष बैरिस्टर गौहर खान ने यह बयान दिया है

गौहर खान ने अदियाला जेल में पार्टी संस्थापक 71 वर्षीय इमरान खान से मुलाकात करने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने बातचीत के लिए सिर्फ नाम मांगे हैं, अब तक किसी से कोई बात नहीं हुई है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून समाचार पत्र ने गौहर के हवाले से कहा, 'आज जेल प्रशासन ने पीटीआई पार्टी के संस्थापक को मीडिया को संबोधित करने से प्रतिबंधित कर दिया जबकि हमारे कई वकीलों को जेल में प्रवेश करने नहीं दिया गया.'

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) सुप्रीमो नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) को सभी आरोपों से बरी कर दिया गया, जबकि पीटीआई संस्थापक को मनगढ़ंत मामलों में दंडित किया जा रहा है. गौहर ने इमरान खान के साथ मुलाकात का हवाला देते हुए कहा, 'हमारी पार्टी के खिलाफ पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है. पुलिस की वर्दी पहने मरियम नवाज यह संदेश देती हैं कि पुलिस उनके अधीन है.'

गौहर के साथ मौजूद पीटीआई पार्टी के नेता शेर अफजल मारवत ने कहा कि इमरान खान ने विदेश मंत्री इशाक डार को उपप्रधानमंत्री बनाए जाने की आलोचना की और उन्हें नवाज का फ्रंटमैन करार दिया. मारवत ने कहा, 'लोक लेखा समिति (PAC) के अध्यक्ष के चयन के लिए बातचीत जारी है और कल अंतिम निर्णय की घोषणा की जाएगी.' मारवत का नाम भी इस पद के लिए चर्चा में है. पीटीआई के पूर्व नेताओं के पार्टी में फिर से शामिल होने की खबरों के सवाल पर नेता ने कहा कि इस मुद्दे पर केवल इमरान खान ही अंतिम फैसला लेंगे.

यह भी पढ़ें:-
Moon Crater Updates: वैज्ञानिकों ने खोज डाला एक और चंद्रमा, 22.5 किमी चौड़ा गड्ढा भी मिला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'भारत की तरह वह भी...', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान
'भारत की तरह वह भी...', पाकिस्तानी रक्षा मंत्री का चौंकाने वाला बयान
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूक्रेन में फंसे 13 भारतीय, ब्लैक सी में हमलों के बीच सरकार से कहा- 'यहां से निकालो...'
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget