एक्सप्लोरर

विपक्ष विहीन हुई पाक नेशनल असेंबली, इमरान खान की पार्टी के सभी सांसदों ने दिया इस्तीफा

बेशक इमरान खान सत्ता से बेदखल हो चुके हैं, लेकिन इस कुर्सी को फिर से पाने के लिए वह तमाम तिकड़मबाजी कर रहे हैं. अब उनकी पार्टी के 123 सांसदों ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे दिया है.

बेशक इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव पर हुई वोटिंग में हार का सामना करने के बाद सत्ता से बेदखल हो चुके हैं, लेकिन इस कुर्सी को फिर से पाने के लिए वह तमाम तिकड़मबाजी कर रहे हैं. अब उनकी पार्टी के 123 सांसदों ने नेशनल असेंबली से इस्तीफा दे दिया है. इसके बाद अब नेशनल असेंबली विपक्ष विहीन हो गई है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ नेता और पूर्व मंत्री फारुख हबीब ने गुरुवार को बताया कि नेशनल असेंबली के कार्यवाहक अध्यक्ष कासिम सूरी ने हमारी पार्टी के 123 सांसदों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए हैं. ऐसे में अब पाकिस्तान में आम चुनाव जरूरी हो गया है.

इमरान खान ने लिखी चिट्ठी

वहीं इमरान खान ने पाकिस्तानी चुनाव आय़ोग को लेटर भेजकर अपने उन सभी सांसदों के नाम वापस ले लिए हैं जो किसी न किसी संसदीय समिति के सदस्य रहे हैं. उन्होंने आयोग से अपील की है कि उनकी पार्टी के किसी भी सदस्य को संसद की किसी भी समिति में शामिल न किया जाए. क्योंकि उनके सांसदों ने इस्तीफा दे दिया है, इसलिए ऐसा करना सही नहीं होगा. उन्होंने कहा कि वह और उनकी पार्टी नई सरकार में किसी भी तरह शामिल नहीं होना चाहते.

अभी क्या थी पीटीआई की स्थिति

272 मेंबर वाली पाकिस्तान नेशनल असेंबली में पीटीआई के 155 सदस्य थे. राजनीतिक संकट के बीच 20 सांसद बागी होकर विपक्ष के साथ चले गए थे, जबकि 12 सांसदों का निर्णय पूरी तरह साफ नहीं है. बागी सांसदों की वजह से ही इमरान खान अविश्वास प्रस्ताव में अपनी कुर्सी नहीं बचा पाए थे.

ये भी पढ़ें

Russia Ukraine War: अमेरिका की मदद के बाद यूक्रेन हुआ हमलावर, रूसी शिप को मार गिराने का दावा, रूस ने किया खारिज

क्या सियोल के पास भी होने चाहिए परमाणु हथियार, दक्षिण कोरिया में आखिर क्यों चल रही है ये चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत
इंडोनेशिया में भूकंप से तबाही, अब तक 20 की मौत

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget