एक्सप्लोरर

Pakistan: इमरान खान ने फिर की भारत की तारीफ, कहा- इंडिया की विदेश नीति पर किसी का दबाव नहीं

Imran Khan Long March: पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान ने कहा कि एक तरफ भारत क्वाड के जरिये अमेरिका के साथ है, वहीं रूस से सस्ते दाम में तेल भी खरीद रहा है.

Pakistan Imran Khan Praises India: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने एक बार फिर भारत (India) की तारीफ की है. अपनी पार्टी के लॉन्ग मार्च (PTI Long March) को वीडियो लिंक के माध्यम से संबोधित करते हुए इमरान ने कहा कि पाकिस्तान और भारत एक साथ आजाद हुए थे लेकिन दोनों की विदेश नीति में बड़ा अंतर है. 

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी प्रमुख इमरान खान ने कहा, "भारत की विदेश नीति (India Foreign Policy) स्वतंत्र है और उस पर किसी का दवाब नहीं है. हमें भारत से सीखने की जरूरत है. भारत क्वाड समूह में अमेरिका के साथ है, साथ ही रूस से सस्ती दरों में तेल भी खरीद रहा है."

'पाकिस्तान इसलिए नहीं बना था कि....'

पाक मीडिया के मुताबिक, इमरान ने कहा कि राष्ट्रीय फैसले राष्ट्र की ओर से लिए जाने चाहिए और देश को महाशक्तियों का गुलाम नहीं बनना चाहिए. जियो न्यूज के मुताबिक, इमरान ने कहा कि पाकिस्तान इसलिए नहीं बना था कि उसके लोग दूसरों से मदद मांगें.

इमरान ने कहा कि उनकी पार्टी पीटीआई एक आजाद मुल्क चाहती है. अफसोस के साथ उन्हें बार-बार भारत का उदाहरण देना पड़ता है. भारत का गठन पाकिस्तान के साथ हुआ था, जिसकी विदेश नीति से उदाहरण लिया जा सकता है.

अमेरिकी विदेश मंत्री का भारत के प्रति रुख

अमेरिका वित्त मंत्री जेनेट येलेन ने पिछले हफ्ते कहा था कि भारत जितना चाहे रूस से तेल खरीद सकता है लेकिन उसकी खरीदारी जी-7 देशों की ओर से लगाए गए कैप सीमा से ऊपर होनी चाहिए. इससे पहले इमरान खान ने अक्टूबर में भारत की विदेश नीति की तारीफ की थी. इमरान ने कहा था कि भारत अपनी मर्जी से रूस से तेल आयात करने में सक्षम है जबकि पाकिस्तान पश्चिमी देशों का गुलाम है क्योंकि यह अपने लोगों की भलाई लिए निर्भीक फैसले लेने में असमर्थ है.

यह भी पढ़ें- ऋषि सुनक के अलावा जेलेंस्की को मिला इन पांच बड़े देशों के नेताओं का साथ, बैकफुट पर पुतिन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget