एक्सप्लोरर

Imran Khan News: इमरान खान पर पाक सेना मुख्यालय पर हमले का आरोप, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Imran Khan Case: इमरान खान के समर्थकों ने 9 मई को रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के जीएचक्यू के दरवाजे तोड़ दिए थे, जिसे देश की सेना ने काला दिन करार दिया है.

Imran Khan News: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ ( पीटीआई) के प्रमुख इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं. उन पर पाकिस्तान में 9 मई को हुई हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया गया है. उन्हें कुल 6 मामलों में नामांकित किया गया है. खास बात यह है कि इमरान खान को जिन छः मामलों में नामांकित किया गया है, उनमें आतंकवाद विरोधी अधिनियम के तहत तीन मामले शामिल हैं. 

इमरान खान का नाम जनरल मुख्यालय (जीएचक्यू), सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमले और मेट्रो स्टेशन पर आगजनी की घटना में आया है. गौरतलब है कि इमरान खान के समर्थकों ने कथित तौर पर 9 मई को रावलपिंडी में पाकिस्तानी सेना के जीएचक्यू के दरवाजे तोड़ दिए थे, जिसे देश की सेना ने काला दिन करार दिया है. द न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, इमरान खान के खिलाफ तीन मामले 9 मई को और अन्य तीन 10 मई को आतंकवाद विरोधी अधिनियम (एटीए) के तहत दर्ज किए गए हैं. संयुक्त जांच दल (जेआईटी) सभी मामलों की जांच कर रही है. 

150 मामलों का सामना कर रहे इमरान खान 

बता दें कि पिछले साल अप्रैल में सत्ता से बाहर होने के बाद से इमरान खान कथित तौर पर देश भर में 150 मामलों का सामना कर रहे हैं. गौरतलब है कि 9 मई को इमरान खान के गिरफ्तार किए जाने के कुछ घंटों बाद उनकी पार्टी के समर्थकों ने लाहौर में कोर कमांडर हाउस पर भी हमला किया. जहां इमरान समर्थकों ने कोर कमांडर हाउस में जमकर तोड़फोड़ मचाया.

नौ मई को हुई थी हिंसा 

मालूम हो कि कोर कमांडर हाउस को जिन्ना हाउस के नाम से जाना जाता है, जो कभी कायद-ए-आजम मुहम्मद अली जिन्ना का निवास हुआ करता था. 9 मई को हुए हिंसा में 20 से अधिक नागरिक और सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ था, जिसमें 10 से अधिक लोग मारे गए थे. हालांकि जब हिंसा हुई तब खान हिरासत में थे. 

ये भी पढ़ें: Khalistani Supporter: 'आप बस इंतजार करें', विवादित पोस्टर जारी करने के बाद खालिस्तानियों ने दी भारत को नई धमकी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget