एक्सप्लोरर

Khalistani Supporter: 'आप बस इंतजार करें', विवादित पोस्टर जारी करने के बाद खालिस्तानियों ने दी भारत को नई धमकी

Khalistan Freedom Rally: अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय दूतावास के घरों को घेरने की धमकी दी है. धमकी का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है.

Threat Of Khalistanis: भारतीय राजनयिकों को निशाना बनाने वाले अपने पोस्टरों पर आलोचना का सामना करने के बाद, अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस (एसएफजे) बदले नहीं हैं. अब एसएफजे ने भारत के स्वतंत्रता दिवस पर भारतीय दूतावास के घरों को घेरने की धमकी दी है. ताजा धमकी बुधवार को एसएफजे के कानूनी सलाहकार गुरपतवंत पन्नून ने एक वीडियो जारी कर दी है. 

8 जुलाई को आयोजित की जा रही तथाकथित खालिस्तान स्वतंत्रता रैली की योजना का जिक्र करते हुए पन्नून ने कहा कि आप बस इंतजार करें, यह एक शुरुआत है. 15 अगस्त को सिख समुदाय हर आतंकी घर यानी भारतीय दूतावास को घेरने जा रहा है. धमकी भरे वीडियो को सोशल मीडिया के माध्यम से फैलाया जा रहा है. वीडियो को प्रसारित करने के लिए अधिकांश नए हैंडल का प्रयोग किया जा रहा है. 

पाकिस्तान भी कर रहा खालिस्तानियों को सपोर्ट 

इसके साथ ही पाकिस्तान के भी कई हैंडल अलगाववादी समूह सिख फॉर जस्टिस के वीडियो को शेयर कर रहे हैं. भारत की ओर से इस मामले को कनाडाई अधिकारियों को भेज दिया गया है. आठ जुलाई को होने वाली रैली को लेकर एक वरिष्ठ भारतीय अधिकारी ने कहा कि एसएफजे के खिलाफ कार्रवाई न होना ( जैसे प्रतिबंध लगाना या इसे आतंकवादी इकाई घोषित करना) इसे प्रोत्साहित कर रहा है. 

बताते चलें कि पिछले हफ्ते अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास में आगजनी की घटना हो चुकी है, इसके अलावा 23 मार्च को ओटावा में खालिस्तानी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया था, जिसके बाद भारत ने विरोध प्रदर्शन का हवाला देते हुए अपने राजनयिक परिसरों की सुरक्षा के बारे में कनाडा के वैश्विक मामलों के विभाग से औपचारिक शिकायत की थी. इससे पहले पोस्टर को देखते हुए भारत ने कैनेडियन हाई कमिश्नर को समन जारी किया है. जिसपर कनाडा ने प्रचार सामग्री को अस्वीकार्य बताया है. उसका कहना है कि राजनयिकों की सुरक्षा के संबंध में बेहद गंभीरता से ध्यान रखा जाएगा .

8 जुलाई को रैली आयोजित 

गौरतलब है कि 8 जुलाई को आयोजित रैली के प्रचार को लेकर कनाडा में खालिस्तान समर्थक नेताओं द्वारा जारी एक पोस्टर किया गया है,  जिसका टाइटल "किल इंडिया" रखा गया, उसमें इंडियन हाई कमिश्नर संजय कुमार वर्मा और टोरंटो में भारत के वाणिज्य दूतावास जनरल अपूर्व श्रीवास्तव पर खालिस्तानी नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाया गया है. 

ये भी पढ़ें: Khalistani Supporter: भारत के मोस्ट वांटेड खालिस्तानी आतंकवादी की अमेरिका में सड़क दुर्घटना में मौत, मीडिया रिपोर्ट्स का दावा

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
न्यूजीलैंड में मफलर दिखाकर PM मोदी ने सुनाया 3 गिफ्ट मिलने का बरसों पुराना किस्सा, बोले- 'जब कुछ भी नहीं तब...'
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
आगरा: 'इतने सालों तक ये सब...', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर सचिन पायलट ने बोला हमला
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
ढोल की ताल पर दादी ने डांस से उड़ाया गर्दा, यूजर्स बोले, कोई तो इन्हें रोक लो- वीडियो वायरल
Monsoon Livestock Care: बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
बरसात शुरू होते ही गाय-भैंस में बढ़ जाता है बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये जरूरी उपाय
Embed widget